• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » दलहन आयात में 35% गिरावट, घरेलू उत्पादन ने दिया सहारा

दलहन आयात में 35% गिरावट, घरेलू उत्पादन ने दिया सहारा

04/04/2026 by krishijagriti5

दलहन आयात में 35% गिरावट, घरेलू उत्पादन ने दिया सहारा

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत के दलहन आयात में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल से जनवरी के बीच आयात मूल्य 35 प्रतिशत घटकर 2.97 अरब डॉलर रह गया है। मात्रा के आधार पर भी आयात में 18 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। घरेलू उत्पादन में वृद्धि और पिछले साल के पर्याप्त भंडारण के चलते विदेशों पर निर्भरता कम हुई है।

फिलहाल पिछले साल के इसी अवधि के 60.1 लाख टन के मुकाबले इस बार 49 लाख टन दालें ही मँगाई गई हैं। पूरे साल के लिए कुल आयात 52 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 73 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर से काफी कम है। वैश्विक बाज़ार में कीमतों में आई नरमी ने भी इस गिरावट में योगदान दिया है। पीली मटर की कीमत 400 डॉलर से घटकर 300 डॉलर प्रति टन पर आ गई है। इसी तरह चने की कीमत 700 डॉलर से गिरकर 520 डॉलर प्रति टन तक पहुँच गई है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

गौरतलब है कि भारत अब भी अपनी कुल दाल ज़रूरतों का 18 से 20 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, ब्राजील और अफ्रीकी देश भारत के प्रमुख आपूर्तिकर्ता बने हुए हैं। यह आयात घरेलू बाज़ार में मांग और आपूर्ति के संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। वर्ष 2024-25 में देश का कुल दलहन उत्पादन 256.8 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें चने की हिस्सेदारी सबसे अधिक 45 प्रतिशत है। इसके बाद मूंग 15 प्रतिशत, तूर 14 प्रतिशत और उड़द 8 प्रतिशत के साथ उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

सरकार मार्च 2026 के बाद भी तूर और उड़द पर शुल्क-मुक्त आयात जारी रख सकती है। हालांकि, पीली मटर पर 30 प्रतिशत और मसूर पर 10 प्रतिशत का आयात शुल्क बरकरार रहेगा। केंद्र सरकार अब ‘आत्मनिर्भर दाल मिशन’ और एमएसपी आधारित खरीद के जरिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

यह भी पढ़े: देश का सरसों उत्पादन 119 लाख टन रहने का अनुमान

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Atmanirbhar Dal Mission, Duty-Free Import, Pulses Import Decline

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

दलहन आयात में 35% गिरावट, घरेलू उत्पादन ने दिया सहारा

दलहन आयात में 35% गिरावट, घरेलू उत्पादन ने दिया सहारा

देश का सरसों उत्पादन 119 लाख टन रहने का अनुमान

देश का सरसों उत्पादन 119 लाख टन रहने का अनुमान

पाकिस्तान की नई आर्थिक नीति और वैश्विक चीनी बाजार में बड़े बदलाव

पाकिस्तान की नई आर्थिक नीति और वैश्विक चीनी बाजार में बड़े बदलाव

कहीं बंपर पैदावार की उम्मीद, तो कहीं हड़ताल! जानें भारत, पाकिस्तान और चीन में गेहूं का हाल

कहीं बंपर पैदावार की उम्मीद, तो कहीं हड़ताल! जानें भारत, पाकिस्तान और चीन में गेहूं का हाल

2035 तक उत्तर भारत में 75% गिर सकती है चावल पैदावार, क्या पूर्व बनेगा नया 'अन्नदाता'?

2035 तक उत्तर भारत में 75% गिर सकती है चावल पैदावार, क्या पूर्व बनेगा नया ‘अन्नदाता’?

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved