पाकिस्तान में खुदरा कीमतें लगभग स्थिर रहीं, लेकिन पंजाब प्रांत से गेहूं के परिवहन पर प्रतिबंध के कारण आटे और चीनी की कीमतों में वृद्धि हुई। सब्जियों, मांस और दालों की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ, जबकि अंडों की कीमतों में वृद्धि हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतें परिवारों के बजट पर दबाव डाल रही हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार, पाकिस्तान के खुदरा बाजार में मटर 100 रुपय प्रति किलोग्राम, शिमला मिर्च 120 से 150 रुपय प्रति किलोग्राम, भिंडी 200 से 300 रुपय प्रति किलोग्राम, अरवी 200 रुपय प्रति किलोग्राम, शलजम 50 से 70 रुपय प्रति किलोग्राम, बैंगन 100 रुपय प्रति किलोग्राम, तोरी 100 से 120 रुपय प्रति किलोग्राम, टेंडा 80 रुपय प्रति किलोग्राम, पत्ता गोभी 120 रुपय प्रति किलोग्राम, लाल आलू 70 रुपय प्रति किलोग्राम और सफेद आलू 50 रुपय प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहे हैं।
घरेलू आपूर्ति में सुधार होने के बाद भारत ने गेहूं निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी है, जिससे 5 लाख टन गेहूं का आटा और संबंधित उत्पादों के निर्यात की अनुमति मिल गई है। आधिकारिक तौर पर निर्यात प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन डीजीएफटी यानी गवर्नमेंट फॉर टेक्नोलॉजी फर्म के प्राधिकरण के माध्यम से इसकी अनुमति दी जाएगी, जिसकी कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके लिए आवेदन 21 जनवरी, 2026 से शुरू हो गए है और कोटा समाप्त होने तक मासिक आवंटन प्रक्रिया जारी रहेगी।
डीजीएफटी के आदेशानुसार, निर्यात प्राधिकरण के लिए आवेदन इसके पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, और आवेदन की पहली विंडो 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी। इसके बाद, अनुमत निर्यात मात्रा समाप्त होने तक प्रत्येक माह के अंतिम दस दिनों के दौरान आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
सऊदी अरब की जीएफएसए ने एक अंतरराष्ट्रीय निविदा में लगभग 907,000 टन 12.5 प्रतिशत प्रोटीन युक्त कठोर गेहूं खरीदा, जो मूल लक्ष्य से अधिक था। खरीद कई स्रोतों से की गई थी, जिसकी डिलीवरी अप्रैल-मई 2026 में जेद्दा, यानबू, दम्माम और जिजान को लगभग 259 से 265 डॉलर प्रति टन (सी एंड एफ) की कीमतों पर निर्धारित की गई थी।
यह भी पढ़े: सीएआई ने कपास उत्पादन अनुमान बढ़ाकर किया 317 लाख गांठ..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।