आलू के बड़े बीज व कन्दो को सही तरीके से काटना और बुआई के लिए तैयार करना। अगर आप आलू की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो बीज को सही साइज में काटना और जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। गलत कटाई से बीज सड़ सकता है या पैदावार कम हो सकती है। तो चलिए, जानते हैं क्या है इसका सही तरीका!
आलू के बड़े बीज व कन्दो को काट कर बुवाई करने से करीब 3 गुणा अधिक पैदावार प्राप्त किया जा सकता है। हम 1 बड़े कंद को 3 टुकड़ों में काट कर 3 अलग जगहों पर बुवाई कर सकते हैं और इससे हमें 1 कंद से ही कई पौधे प्राप्त होंगे। लेकिन यह एक जोखिम भरा कार्य है। कंदो को काटने पर वह रोग से संक्रमित हो सकते हैं। अगर आप बड़े बीज कंदो का प्रयोग कर रहे हैं तो कटाई के समय ध्यान में रखने वाली कुछ महत्वपूर्ण बातें।
आलू के कन्दो की कटाई क्यों करें..!
सामान्य तौर पर बुवाई के लिए प्रयोग किए जाने वाले कंद छोटे आकार के होते हैं। लेकिन अगर बीज कंदो का आकार बड़ा है तो इसकी बुवाई बीज कंदो को काट कर की जाती है।
बीज कंदो को काट कर बुवाई करने से उपज में वृद्धि भी होती है। आलू के बड़े कंदो को कई छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं। कंदो को काटने के लिए तेज धार वाली चाकू या ब्लेड का प्रयोग करें।
आलू के कन्दो को काटने के समय सावधानियां
कंदो को काटते समय इस बात का विशेष ध्यान दें कि काटने के प्रक्रिया में आलू की आंखों को नुकसान न पहुंचे। कई बार ऐसा होता है कि कुछ आलू रोगों से संक्रमित होते हैं। ऐसे में आलू को काटने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चाकू से अन्य कंद भी रोग से प्रभावित हो सकते हैं।
आलू की कटाई के समय किसानों के सामने आने वाली यह एक बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए रोग से संक्रमित आलू को अलग कर दें।बीज किसी प्रमाणित स्थान से लें, जिससे रोग से संक्रमित होने का खतरा न हो। संक्रमित कंद से रोग दूसरे कंदो में न फैले इसके लिए जरूरी है कि चाकू एवं ब्लेड को अच्छी तरह कीटाणुनाशक के घोल में डूबाने के बाद प्रयोग किया जाए।
इस प्रक्रिया के लिए आप कृषि जागृति के मेंबरशिप में आलू की फसल को रोग मुक्त रखने के लिए सही सलाह व मार्गदर्शन ले सकते हैं।किसान भाइयों, ये था आलू के बड़े बीज व कन्दों को काटने का सही तरीका और ज़रूरी सावधानियां। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी आलू की फसल को रोगमुक्त रख सकते हैं और बेहतरीन पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: सरसों की फसल में लगने वाले माहू के प्रकोप को कैसे नियंत्रित करें..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।