कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Krishi Jagriti Chalo Gavan Kee Aur | Agri Care & Organic Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

गेहूं की बालियों का काला पड़ना कहीं पूरी फसल को बर्बाद नहीं कर दें, जानें बचाव के ये 3 तरीके..!

01/03/2026 by krishijagriti5

गेहूं की बालियों का काला पड़ना कहीं पूरी फसल को बर्बाद नहीं कर दें, जानें बचाव के ये 3 तरीके..!

गेहूं हमारी मुख्य फसलों में से एक है, लेकिन पकने के समय कुछ ऐसी बीमारियां आती हैं जो किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। क्या आपने अपने खेत में गेहूं की बालियों को काला पड़ते या कोयले जैसा चूर्ण बनते देखा है? अगर हाँ, तो यह ‘कनाल बंट’ या ‘लूज स्मट’ रोग है। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। बाईं ओर की बाली स्वस्थ दिख रही है, लेकिन दाईं ओर की बालियां पूरी तरह से काली और झुलसी हुई हैं।

कनाल बंट: इसमें दाने के अंदर काला पाउडर भर जाता है और मछली जैसी गंध आती है।

लूज स्मट: इसमें पूरी बाली काले चूर्ण में बदल जाती है और हवा चलने पर यह पाउडर उड़कर दूसरे पौधों को भी संक्रमित कर देता है।

यह बीमारियाँ फफूंद के कारण होती हैं। अगर बीज पहले से संक्रमित हो, या फरवरी-मार्च के महीने में तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच हो और हवा में नमी अधिक हो, तो यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है। इससे बचने के लिए किसानों को कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे: जैसे

रोगग्रस्त बालियों को नष्ट करना: खेत में जो भी बाली काली दिखे, उसे सावधानी से पॉलीथीन बैग में ढककर जड़ से उखाड़ लें और जला दें ताकि पाउडर हवा में न फैले।

बीज उपचार: अगली बार गेहूं की बुवाई करने से पहले बीजों को जी-बायो फॉस्फेट एडवांस से जरूर उपचारित करें।

फफूंदनाशक का छिड़काव: बाली निकलने के समय अगर लक्षण दिखें, तो तुरंत जैविक उपचार करें। इसके लिए 150 लीटर पानी में एक लीटर जी-बायो फॉस्फेट एडवांस को मिलाकर संध्या के समय स्प्रे करें या ठंडे वातावरण में। किसान भाइयों, सही समय पर रोगों व कीटों की पहचान और उपचार ही आपकी फसल को बचा सकता है। अपनी फसल की निगरानी निरंतर करते रहें।

यह भी पढ़े: आलू के बीज उपचार कैसे करें..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि जागृति संदेश Tagged With: Fungicide Treatment, G-Bio Phosphate Advance, Karnal Bunt of Wheat, Loose Smut Disease, Seed Treatment Method

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

मार्च में 40 डिग्री का टॉर्चर से क्या भारत की रिकॉर्ड गेहूं की फसल झुलस जाएगी..!

मार्च में 40 डिग्री का टॉर्चर से क्या भारत की रिकॉर्ड गेहूं की फसल झुलस जाएगी..!

पछैती गेहूं से भी मिलेगा बंपर पैदावार, बालियां निकलते समय बस करें ये 2 काम..!

पछैती गेहूं से भी मिलेगा बंपर पैदावार, बालियां निकलते समय बस करें ये 2 काम..!

गेहूं की बालियों का काला पड़ना कहीं पूरी फसल को बर्बाद नहीं कर दें, जानें बचाव के ये 3 तरीके..!

गेहूं की बालियों का काला पड़ना कहीं पूरी फसल को बर्बाद नहीं कर दें, जानें बचाव के ये 3 तरीके..!

गेहूं की बालियों में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

गेहूं की बालियों में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

वैश्विक गेहूं बाजार में हलचल: अमेरिकी कानूनी संकट और भारत के निर्यात दांव से बदलेंगे गेहूं के दाम..!

वैश्विक गेहूं बाजार में हलचल: अमेरिकी कानूनी संकट और भारत के निर्यात दांव से बदलेंगे गेहूं के दाम..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल जनोपयोग व जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved