पंजाब में गन्ना उत्पादन का 700 लाख क्विंटल लक्ष्य, बढ़ा गन्ने का रकबा

पंजाब में 700 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य

पंजाब में वर्ष 2026-27 सीजन के दौरान गन्ने का रकबा बढ़कर 1,16,131 हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 1,11,818 हेक्टेयर था। राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के अनुसार, अनुकूल मौसम रहने पर राज्य में लगभग 700 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलों में प्रदर्शन प्लॉट हेतु ₹3,200 … Read more

अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82% पर पहुंची, प्याज-लहसुन की कीमतों में जोरदार उछाल

अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82 प्रतिशत और प्याज लहसुन की बढ़ती कीमतें

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई में यह लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई में 3.93 प्रतिशत के स्तर पर रहने के बाद खुदरा महंगाई … Read more

धान की बुआई में गिरावट से घटा खरीफ फसलों का कुल रकबा

धान की बुआई में गिरावट से खरीफ फसलों का कुल रकबा घटा

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू खरीफ सीजन के दौरान 11 सितंबर 2026 तक देश में धान की का बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 426.81 लाख हेक्टेयर रह गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में धान का कुल रकबा 443.78 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया था। देश … Read more

पंजाब-हरियाणा के धान किसानों को कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय, 2,500 से ज्यादा किसानों को भुगतान

पंजाब-हरियाणा के धान किसानों को कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय

पंजाब और हरियाणा के 2,500 से अधिक छोटे और सीमांत धान किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए पहली बार कार्बन क्रेडिट का भुगतान किया जा रहा है। किसानों ने वर्ष 2019 से 2022 के दौरान धान की सीधी बुवाई, कम जुताई और फसल अवशेष प्रबंधन जैसी टिकाऊ तकनीकों को अपनाया था, जिससे ग्रीनहाउस … Read more

हरियाणा के 6,177 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत मिले 49.89 करोड़ रुपये

हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता

हरियाणा सरकार ने ‘भावांतर भरपाई योजना’ के अंतर्गत 6,177 किसानों और मधुमक्खी पालकों को 49.89 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। इस वित्तीय सहायता के दायरे में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के आलू व फूलगोभी उत्पादक किसान तथा शहद उत्पादन से जुड़े मधुमक्खी पालक शामिल हैं। आलू और फूलगोभी उत्पादक जिलों में मूल्य … Read more

कपास का शुल्क-मुक्त आयात बढ़ा तो घरेलू कीमतों पर पड़ेगा असर, गिरावट की आशंका

शुल्क-मुक्त कपास आयात से घरेलू कपास की कीमतों पर असर

भारत में कपास की कीमतें फिलहाल लगभग 9,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी और घरेलू उत्पादन में कमी की आशंका से कीमतों को सहारा मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर कपास के दाम तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां वायदा कारोबार 88 सेंट … Read more

मॉनसून के बाद 3 बड़े चक्रवातों का खतरा! उत्तरी हिंद महासागर में बढ़ी चिंता

उत्तरी हिंद महासागर में संभावित चक्रवाती गतिविधियां

चालू वर्ष में अल नीनो के प्रभाव से मॉनसून की बारिश में आई कमी के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इसरो के शोधकर्ताओं के अनुसार, मॉनसून के बाद की अवधि (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान उत्तरी हिंद महासागर में तीन बड़े चक्रवातों के उत्पन्न होने की संभावना … Read more