कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » दोगुना हुआ मछली का उत्पादन, झींगा निर्यात में भारत नंबरवन..!

दोगुना हुआ मछली का उत्पादन, झींगा निर्यात में भारत नंबरवन..!

17/01/2026 by krishijagriti5

दोगुना हुआ मछली का उत्पादन, झींगा निर्यात में भारत नंबरवन..!

भारत के मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर क्षेत्र ने बीते एक दशक में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है और अब यह कृषि अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभबनकर उभरा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2013-14 में 95.79 लाख टन रहा मछली उत्पादन बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन तक पहुंच गया है, यानी उत्पादन दोगुने से भी अधिक हो गया है। इस विस्तार के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है, जिसकी वैश्विक उत्पादन में हिस्सेदारी लगभग 8 प्रतिशत है।

एक्वाकल्चर में भी भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि झींगा उत्पादन और निर्यात में देश शीर्ष पर बना हुआ है। 2015 के बाद से मत्स्य क्षेत्र में 32,723 करोड़ रुपय की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और ब्लू रिवोल्यूशन, फिशरीज एंड एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना जैसी पहलों के तहत कुल निवेश 38,572 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

इन योजनाओं के प्रभाव से औसत एक्वाकल्चर उत्पादकता बढ़कर 4.77 टन प्रति हेक्टेयर हो गई है। वर्ष 2023-24 में समुद्री खाद्य निर्यात 16.98 लाख टन रहा, जिसका मूल्य 62,408 करोड़ रुपए आंका गया। कृषि के सकल मूल्य वर्धन में मत्स्य क्षेत्र का योगदान 7.43 प्रतिशत रहा, जो सहायक क्षेत्रों में सबसे अधिक है।

अमेरिका द्वारा झींगा पर ऊंचे शुल्क लगाए जाने के बावजूद, अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में मूल्य के लिहाज से 21 प्रतिशत और मात्रा के लिहाज से 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भारत अब 130 देशों को 350 से अधिक समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात करता है, जबकि मूल्यवर्धित उत्पादों का निर्यात पिछले पांच वर्षों में 56 प्रतिशत बढ़ा है।

यह भी पढ़े: ईरान में अशांति और ट्रंप की टैरिफ धमकी ने भारतीय बासमती निर्यातकों की बढ़ाई मुश्किलें..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Fish Production, Fisheries, Shrimp Export

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved