क्या आप इस साल गेहूं की ऐसी वैरायटी की तलाश में हैं जो न केवल गर्मी को मात दे, बल्कि आपको रिकॉर्ड तोड़ पैदावार भी दे? आज हम बात कर रहे हैं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) की सबसे चर्चित वैरायटी HD 3386 के बारे में। आखिर क्यों ये वैरायटी किसानों की पहली पसंद बन गई है?
गेहूं की उन्नत किस्म HD 3386 आज के समय में सबसे ज्यादा उत्पादन देने वाली प्रमुख किस्मों में से एक मानी जा रही है। यह किस्म विशेष रूप से उत्तर भारत के किसानों के लिए विकसित की गई है और बेहतर पैदावार तथा अनुकूलन क्षमता के कारण तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। यह वैरायटी खासकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
इन क्षेत्रों की जलवायु और मिट्टी के अनुसार इसका प्रदर्शन अच्छा पाया गया है, जिससे किसानों को स्थिर और अधिक उत्पादन प्राप्त हो सकता है। HD 3386 किस्म के पौधों की ऊंचाई लगभग 80 से 90 सेंटीमीटर तक होती है। मध्यम कद होने के कारण इसमें गिरने की समस्या कम रहती है, जिससे फसल की सुरक्षा बनी रहती है और कटाई करने में भी आसानी होती है।
यह किस्म लगभग 130 से 135 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। अगर सही समय पर बुवाई और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से इस किस्म से अधिक उपज और बेहतर दाने की गुणवत्ता प्राप्त की जा सकती है। बेहतर परिणाम के लिए समय पर सिंचाई, संतुलित नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का प्रयोग तथा रोग-कीट की नियमित निगरानी आवश्यक है। यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से इसकी खेती करें तो यह किस्म उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सरकारी आंकड़ों और ट्रायल के मुताबिक, HD 3386 की औसत पैदावार लगभग 65 से 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक देखी गई है। अगर आप सही प्रबंधन और संतुलित खाद का उपयोग करते हैं, तो यह 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के आंकड़े को भी छू सकती है। इसके दाने मोटे, चमकदार और वजनदार होते हैं, जिससे बाजार में भाव भी अच्छा मिलता है।
यह भी पढ़े: पछैती गेहूं से भी मिलेगा बंपर पैदावार, बालियां निकलते समय बस करें ये 2 काम..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
