कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » आलू की बुआई के लिए खेत की तैयारी कैसे करें..!

आलू की बुआई के लिए खेत की तैयारी कैसे करें..!

25/01/2026 by krishijagriti5

आलू की बुआई के लिए खेत की तैयारी कैसे करें..!

हमारे देश में आलू की औसत पैदावार 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ है। आलू में कार्बोहाइड्रेट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलू की अच्छी पैदावार के लिए खेत की तैयारी सबसे अहम भाग है। यदि आप आलू की खेती करना चाहते हैं तो खेत की तैयार करने की सही विधि जान सकते हैं।

आलू की खेत की तैयारी

आलू की खेती के लिए सबसे पहले खेत में एक बार 25 से 30 सेंटीमीटर गहरी जुताई करें। गहरी जुताई के लिए मिट्टी पलटने वाली हल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद 3 से 4 बार हल्की जुताई करें। हल्की जुताई के लिए डिस्क हैरो या कल्टीवेटर का प्रयोग करें।

खेत की मिट्टी को भुरभुरी बनाने के लिए प्रत्येक जुताई के बाद पाटा अवश्य लगाएं। अच्छी फसल के लिए बुवाई से पहले पलेवा करें। खेत से कंकड़, पत्थर, फसल व खरपतवार के अवशेष को बाहर निकाल दें।

आलू की अच्छी पैदावार के लिए प्रति एकड़ खेत में 5 टन 12 माह पुरानी सड़ी हुई गोबर खाद में एक लीटर जी-बायो फॉस्फेट एडवांस को किसी छायादार मिलाकर छिड़काव करें। आखिरी जुताई के समय प्रति एकड़ खेत में 35 किलोग्राम यूरिया, 25 किलोग्राम डीएपी एवं 15 किलोग्राम पोटाश को मिलाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खेत में जल जमाव न हो। खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था करें।

बीज की बुवाई के लिए खेत में क्यारियां बना लें। सभी क्यारियों के बीच करीब 45 से 55 सेंटीमीटर की दूरी रखें। इन क्यारियों में 15 से 20 सेंटीमीटर की दूरी एवं 5 से 7 सेंटीमीटर की गहराई पर बीज की बुवाई करें।

आलू की खेती समतल भूमि में भी की जा सकती है। समतल भूमि में खेती करने के लिए बीज की बुवाई के बाद खेत में मिट्टी चढ़ाई जाती है।आलू की बुआई के लिए खेत तैयार करना कितना आसान है! अच्छी जुताई, जैविक और रासायनिक खाद का सही मिश्रण, और मेड़ें बनाना – यही हैं अच्छी पैदावार के तीन मुख्य सूत्र। अब आपका खेत बुआई के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़े: आलू की बुवाई से लेकर खुदाई तक की संपूर्ण जानकारी..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि जागृति संदेश Tagged With: Potato Farmers, Potato Farming, Potato Sowing

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved