कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » आलू की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

आलू की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

01/02/2026 by krishijagriti5

आलू की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

अक्सर किसान आलू की फसल में लगने वाले रोगों से परेशान रहते है, जिसके चलते न सिर्फ उनकी फसल खराब होती है बल्कि आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ता है। लेकिन अब हमारे किसान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपके पास गैलवे कृषम के शानदार जैविक उत्पाद है जो आलू की फसल को रोगों से बचाकर आपको आर्थिक लाभ पहुंचाते हैं।

आलू हमारे देश की सबसे प्रमुख फसल हैं। तमिलनाडू और केरल को छोड़कर सारे देश में आलू की खेती की जाती है। यह फसल कम समय में किसानों को ज्यादा फायदा देती है, पर पुराने तरीके से खेती कर के किसान इस से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने से चूक जाते हैं।

किसानों की ये खास नगदी फसल है। अन्य फसलों की तुलना में आलू की खेती कर के कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर किसान आलू की खेती परंपरागत तरीके से छोड़ कर नए तरीकों और सावधानी से खेती करे तो पैदावार और मुनाफे को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

आलू की फसल में लगने वाले रोग

पूरे देश में खेती होने के साथ ही आलू की फसल पर मौसम और मौसमी बीमारियों से नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इसमें से एक प्रमुख रोग है, लेट ब्लाइट। इस रोग से प्रभावित होने पर आलू के पौधों में फूल आने की अवस्था में जमीन के नजदीकी पत्तियों पर पीले या हरे रंग के वृताकार या अनियमित आकार के धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

ये धब्बे पत्तियों के ऊपरी सिरों या किनारों से बनना आरंभ होते हुए उनके मध्य भाग की ओर बढ़ते हुए पूरे पौधे पर हो सकते हैं। लेट ब्लाइट रोग के लिए नम मौसम बेहद अनुकूल होता है। नम मौसम में यह रोग तेजी से फैलता है और पत्तियों से शुरू होकर पूरे पौधे में फैल जाता है।

आलू की फसल को इस बीमारी से बचाव

लेट ब्लाइट रोग को नियंत्रण करने के लिए आलू के बीजों को बुवाई से पहले उपचारित करना चाहिए। बीज उपचार के लिए 10 मि.ली. गैलवे कृषम के जैविक उत्पाद जी-बायो फास्फेट एडवांस या 10 मि.ली. जी-डर्मा प्लस को एक लीटर पानी में मिलाकर। फिर इस घोल में 1 किलोग्राम आलू के बीज को 15 से 20 मिनट तक घोल के अंदर ही छोड़ दे उपचारित होने के लिए फिर बीजों को घोल से निकाल कर 30 मिनट तक किसी छायादार स्थान पर सुखाकर फिर उसके बाद बुवाई करने से लेट ब्लाइट रोग से बचाव हो जाता है।

लेकिन किसान भाइयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इसकी फसल में अत्यधिक नाइट्रोजन उर्वरकों का इस्तेमाल लेट ब्लाइट रोग को बढ़ा सकता है। साथ ही ज्यादा सिंचाई भी लेट ब्लाइट रोग को बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए किसान भाइयों को चाहिए कि संतुलित मात्रा में नाइट्रोजन का इस्तेमाल करें और अत्यधिक सिंचाई करने से बचें। यदि किसान भाई उपयुक्त बातों को ध्यान में रखेंगे तो उनको आलू की बेहतरीन फसल मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े: सरसों की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: गैलवे कृषम फार्मिंग Tagged With: Agri Care, Potato Crop, Potato Farmers

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

रबी सीजन के लिए किसानों को 40 रुपए बोनस का ऐलान, जानें वैश्विक बाजार में क्या हैं गेहूं के दाम..!

रबी सीजन के लिए किसानों को 40 रुपए बोनस का ऐलान, जानें वैश्विक बाजार में क्या हैं गेहूं के दाम..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved