मध्य प्रदेश सरकार की नई बिजली सब्सिडी योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। जो किसान खेती करते हैं और बिजली का उपयोग सिंचाई या अन्य कृषि कार्यों के लिए करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब किसानों को बिजली बिल का केवल लगभग 7 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा।
जबकि बाकी 93 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर अटल कृषि ज्योति योजना के तहत दी जा रही है, जिसमें 10 हॉर्स पावर तक के कनेक्शन वाले किसानों को शामिल किया गया है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि सिंचाई की लागत काफी कम हो जाएगी और किसान भाई ज्यादा निश्चिंत होकर खेती कर पाएंगे।
आज के समय में खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। डीजल, खाद, बीज और मजदूरी सब महंगे हो गए हैं। ऐसे में बिजली पर मिलने वाली यह छूट किसानों के लिए बहुत राहत देने वाली है। जिन किसानों के पास ट्यूबवेल या पंप सेट हैं, उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब उन्हें सिंचाई करते समय बार-बार बिजली बिल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
इसके साथ ही सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी अटल गृह ज्योति योजना के तहत राहत दी है। इसमें 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने पर केवल 100 रुपय देने होंगे। इससे गांव और शहर दोनों के लोगों को फायदा मिलेगा। कई किसानों के घर और खेत दोनों जगह बिजली कनेक्शन होते हैं, इसलिए उन्हें डबल लाभ मिल सकता है।
एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि बिजली बिल में लगने वाले कुछ अतिरिक्त चार्ज जैसे न्यूनतम प्रभार को समाप्त कर दिया गया है। इससे कुल बिल और भी कम आएगा। इसके अलावा फ्यूल और पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज में भी कमी की गई है, जिससे बिजली दरों में थोड़ा और सस्ता असर देखने को मिलेगा।
अगर आप स्मार्ट मीटर का उपयोग करते हैं, तो आपको और भी फायदा मिल सकता है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अगर आप बिजली का उपयोग करते हैं, तो आपको 20 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यह उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो दिन के समय सिंचाई करते हैं। सरकार ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा दे रही है। अगर कोई किसान सोलर या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना चाहता है, तो उसे बहुत कम अतिरिक्त शुल्क देकर 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी का विकल्प मिल सकता है।
इससे भविष्य में बिजली खर्च और भी कम हो सकता है। किसानों के लिए यह योजना केवल खर्च कम करने के लिए नहीं है, बल्कि खेती को मजबूत बनाने के लिए है। जब सिंचाई सस्ती होगी, तो आप समय पर पानी दे पाएंगे, जिससे फसल की पैदावार बढ़ेगी और गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इससे किसानों की आमदनी में भी सुधार होगा। लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए आपको अपने बिजली कनेक्शन को सही तरीके से रजिस्टर और अपडेट रखना होगा।
अगर कहीं कोई दस्तावेज या जानकारी अधूरी है, तो समय रहते उसे सही करा लें। आखिर में यही कहना चाहूंगा कि सरकार की इस योजना का सही तरीके से उपयोग करें और अपनी खेती को आगे बढ़ाएं। अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो अपना अनुभव जरूर साझा करें ताकि दूसरे किसान भाइयों को भी सही जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़े: खेती में आएगा बड़ा बदलाव: दलहन-तिलहन की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद की सिफारिश..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
