कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » आईसीएआर ने जारी की इन 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में..!

आईसीएआर ने जारी की इन 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में..!

06/01/2026 by krishijagriti5

आईसीएआर ने जारी की इन 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में..!

भारतीय कृषि के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ICAR यानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश के अन्नदाताओं को नए साल का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 25 अलग-अलग फसलों की 184 नई और उन्नत किस्में देश को समर्पित की हैं। ये सिर्फ बीज नहीं हैं, बल्कि ये बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ किसानों का सुरक्षा कवच हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर द्वारा विकसित 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्में जारी की हैं। इनमें 60 धान, 50 मक्का और 13 तिलहन फसलों की किस्में शामिल हैं, जिन्हें उत्पादकता बढ़ाने, जलवायु जोखिम से निपटने और किसानों की आय सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भारत ने खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ कर लिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में देश का धान उत्पादन 15 करोड़ टन से अधिक रहा, जिसके दम पर भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का अग्रणी चावल निर्यातक बनने का गौरव हासिल किया है। मंत्री ने इसे वैज्ञानिकों, किसानों और नीति-निर्माताओं के साझा प्रयासों का परिणाम बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों में 3,200 से अधिक नई बीज किस्में विकसित की गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह उपलब्धि कृषि अनुसंधान को जमीन से जोड़ने और किसानों की वास्तविक जरूरतों पर केंद्रित रणनीति का परिणाम है।

चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि शुरू की गई सभी कृषि योजनाएं तीन वर्षों के भीतर किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचें। इसके लिए राष्ट्रीय रबी और खरीफ सम्मेलनों से पहले क्षेत्रीय स्तर पर छह जोन बनाए गए हैं, जहां राज्यों के साथ मिलकर कृषि रोडमैप तैयार किया जाता है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और परिणामोन्मुख हो सके।

यह भी पढ़े: राज्य समय पर खर्च नहीं की आवंटित राशि तो नहीं मिलेगी अगली किस्त- चौहान

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agri News, Farmers News, Improved Varieties

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved