कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » एफसीआई की गेहूं ई-नीलामी दोबारा शुरू होने के संकेत..!

एफसीआई की गेहूं ई-नीलामी दोबारा शुरू होने के संकेत..!

09/01/2026 by krishijagriti5

एफसीआई की गेहूं ई-नीलामी दोबारा शुरू होने के संकेत..!

भारतीय खाद्य निगम द्वारा दिसंबर की शुरुआत से खुले बाजार बिक्री योजना यानी ओएमएसएस के तहत गेहूं की बिक्री को अस्थायी रूप से रोकने के बाद अब गेहूं की ई-नीलामी फिर से शुरू होने की संभावना बनती दिख रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर के शुरुआती दिनों में ओएमएसएस के तहत एफसीआई अपने भंडार से महज 5.3 लाख टन गेहूं ही बाजार में उतार सका, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिक्री का लक्ष्य 30 लाख टन तय किया गया था।

आटा मिलों और अन्य थोक खरीदारों की कमजोर भागीदारी के चलते एफसीआई को ओएमएसएस की साप्ताहिक बिक्री रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि एफसीआई बड़े पैमाने पर अधिशेष गेहूं की बिक्री करता है, तो इससे खुले बाजार में कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 में एफसीआई ने अधिशेष भंडार से 30 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा था, जिससे कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिली थी। अधिकारियों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भी निगम 20 लाख टन से अधिक गेहूं बाजार में उतार सकता है, ताकि बढ़ते स्टॉक का दबाव कम किया जा सके।

ओएमएसएस के तहत 2025-26 के लिए आटा मिलों जैसे थोक खरीदारों के लिए गेहूं का निर्गम मूल्य 2,550 रुपये प्रति क्विंटल, भाड़ा छोड़कर तय किया गया है, जबकि वर्तमान में खुले बाजार में गेहूं की कीमतें 2,800 से 2,850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बनी हुई हैं। इस अंतर के बावजूद मिलों की ओर से अपेक्षित खरीद न होने से एफसीआई की बिक्री गति धीमी रही।

आपको बता दें कि फिलहाल एफसीआई के पास 276.5 लाख टन गेहूं का भंडार उपलब्ध है, जो 1 जनवरी के लिए निर्धारित 138 लाख टन के बफर मानक से कहीं अधिक है। ऐसे में निगम के सामने एक ओर कीमतों को स्थिर रखने की चुनौती है, तो दूसरी ओर भंडार प्रबंधन का दबाव भी। उल्लेखनीय है कि 2026-27 विपणन सत्र के लिए सरकारी गेहूं खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी है, जिससे पहले ओएमएसएस के तहत बिक्री की रणनीति पर अंतिम निर्णय अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: गुड़ प्रोत्साहन योजना का लाभ छोटे उत्पादकों तक पहुंचाने के निर्देश..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agri News, Wheat Farmers, Wheat Market Price

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved