किसान भाइयों, अच्छी फसल की पहली शर्त होती है- बेहतरीन गुणवत्ता वाला बीज। लेकिन हम सब जानते हैं कि बाजार में हाइब्रिड और उन्नत किस्म के बीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। बहुत से किसान बजट कम होने के कारण घटिया बीज बोने पर मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी पूरी मेहनत बेकार चली जाती है।
इसलिए इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बिहार सरकार की कृषि निदेशालय ने शुरू की है- बिहार बीज अनुदान योजना 2025-26। अब बिहार के किसानों को महंगे बीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं है!
बिहार बीज अनुदान योजना के तहत, राज्य सरकार किसानों को सभी प्रमुख फसलों के प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज बहुत ही कम कीमत यानी भारी अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। ये बीज ‘बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड’ के माध्यम से सीधे किसानों तक पहुँचाए जाते हैं।
योजना के लाभ
मुख्य उद्देश्य: बीज की लागत कम करना और पैदावार बढ़ाना।
समय सीमा: यह योजना 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए चालू है।
भारी सब्सिडी: बाजार भाव से बहुत कम कीमत पर बीज।
होम डिलीवरी की सुविधा: कई मामलों में बीज आपके घर तक पहुँचाए जाते हैं।
प्रमाणित गुणवत्ता: सरकार द्वारा जांचे-परखे बीज, जिससे अंकुरण की गारंटी मिलती है।
सभी फसलें: खरीफ, रबी और जायद- तीनों मौसमों की फसलों के लिए अनुदान उपलब्ध है।
पात्रता और जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने से पहले ये चीजें तैयार रखें..!
कौन पात्र है? बिहार का स्थायी निवासी किसान।
पंजीकरण: किसान का ‘डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
जरूरी कागजात
किसान पंजीकरण संख्या (Registration ID)।, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर।, जमीन के दस्तावेज (LPC या रसीद)।
आवेदन कैसे करें..!
आवेदन करना बहुत आसान है। सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘बीज अनुदान’ वाले विकल्प पर क्लिक करें। अपना पंजीकरण नंबर डालें और ओटीपी से वेरीफाई करें।अपनी पसंद की फसल और बीज की मात्रा चुनें। फॉर्म सबमिट करें।
इसके बाद आपको एक ‘डिमांड नंबर’ मिलेगा, उसे संभाल कर रखें। देर न करें! क्योंकि 31 मार्च 2026 तक का समय है, लेकिन स्टॉक सीमित होने के कारण जल्दी आवेदन करना ही समझदारी है। कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएं और अपने परिवार को खुशहाल बनाएं।
यह भी पढ़े: 20 फरवरी 2026 तक मौका, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट योजना में पाएं सब्सिडी..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।