क्या आप जानते हैं कि मेहनत से उगाई गई बागवानी फसलों का असली मुनाफा तभी मिलता है जब उन्हें सही तरीके से सहेज कर रखा जाए? भारत सरकार के राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत, ‘पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट’ योजना आपकी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए लगाई गई है।”
बागवानी के क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ाने और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने साल 2005-2006 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की शुरुआत की थी। इसी मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है- पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, यानी फसल कटाई के बाद का प्रबंधन।”
फल और सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर इन्हें सही समय पर कोल्ड स्टोरेज, पैकिंग हाउस या प्रोसेसिंग यूनिट न मिले, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यह योजना किसानों को सब्सिडी और तकनीकी सहायता प्रदान करती है ताकि आप अपनी फसल को सुरक्षित रख सकें और उसे सही दाम पर बाजार में बेच सकें।”
ध्यान दें! इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी चालू है। आवेदन करने की अवधि 13 मार्च 2025 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक है। यानी आपके पास अभी भी अपनी किस्मत बदलने का मौका है। इसलिए देर न करें!
अगर आप भी बागवानी से जुड़े हैं और अपनी फसलों के लिए बेहतर स्टोरेज या मैनेजमेंट सुविधाएं चाहते हैं, तो तुरंत उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘आवेदन करें’। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत आवेदन के लिए संभावित दस्तावेज में आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, भूमि विवरण के लिए खसरा खतौनी या जमाबंदी की नकल, बैंक विवरण के लिए बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (डीबीटी के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट में यदि आप कोई यूनिट (जैसे कोल्ड स्टोरेज) डाल रहे हैं।, मोबाइल नंबर आधार से लिंक लेकिन सक्रिय मोबाइल नंबर चाहिए।
यह भी पढ़े: फसल के दुश्मन होंगे ढेर, बिना महंगे रसायनों के ऐसे करें कीटों का सफाया..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।