क्या आप जानते हैं कि बिहार में अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नारियल की खेती से भी किसानों को बंपर कमाई का मौका मिल रहा है? राज्य सरकार ने एक नई और शानदार योजना शुरू की है- ‘नारियल पौधा वितरण योजना’। नारियल को दुनिया का सबसे उपयोगी पेड़ माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय ने राज्य के सभी 38 जिलों में इस योजना को लागू किया है।
इस योजना में खास बात यह है कि यह एक राज्य योजना है। इस योजना की अवधि वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक यानी कुल 3 सालों के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में नारियल के क्षेत्र को बढ़ाना है।
इस योजना के तहत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले नारियल के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि छोटे और सीमांत किसान भी अपनी खाली जमीन या मेढ़ों पर नारियल लगाकर अतिरिक्त आय कर सकें।
अब सवाल है कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें? लेकिन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। इसलिए सबसे पहले बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘नारियल पौधा वितरण योजना’ के लिंक पर क्लिक करें।अपने आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज और बैंक पासबुक के साथ फॉर्म भरें।
ध्यान दें: मौजूदा सत्र के लिए आवेदन की तारीख 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक ही है। तो देर न करें, ‘चालू है’ का स्टेटस पोर्टल पर दिख रहा है!
किसान भाइयों, नारियल एक ऐसी फसल है जो दशकों तक फल देती है। यह आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक निवेश है। अगर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो अपने जिला उद्यान कार्यालय (DHO) से संपर्क करें।
यह भी पढ़े: स्टॉक सीमित! बिहार में सस्ते बीज पाने का आखिरी मौका, घर बैठे ऐसे करें आवेदन..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
