• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » आधार लिंक न होने से अटकी पीएम-किसान की रकम, देश के 30 लाख किसान किस्त से हुए वंचित..!

आधार लिंक न होने से अटकी पीएम-किसान की रकम, देश के 30 लाख किसान किस्त से हुए वंचित..!

17/02/2026 by krishijagriti5

आधार लिंक न होने से अटकी पीएम-किसान की रकम, देश के 30 लाख किसान किस्त से हुए वंचित..!

कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि देशभर में 30,18,361 किसानों ने अब तक अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ने की अनिवार्य प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके चलते वे केंद्र सरकार की पीएम-किसान समेत विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) आधारित योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। 6 फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, आधार लिंकिंग लंबित मामलों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। इसके बाद गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार से जुड़े बैंक खाते के बिना किसी भी योजना की किस्त का भुगतान संभव नहीं है। यही कारण है कि जिन किसानों की सीडिंग प्रक्रिया अधूरी है, उनके खातों में राशि अंतरित नहीं हो पा रही है। हालांकि मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही आधार लिंकिंग पूर्ण होगी, लंबित किस्तों का भुगतान तुरंत संबंधित बैंक खातों में कर दिया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार आधार सीडिंग एक निरंतर प्रक्रिया है, क्योंकि किसान समय-समय पर बैंक खाते बदलते रहते हैं या नए खाते खुलवाते हैं। ऐसे में अपडेट विवरण सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाता है। पूर्ण कवरेज के उद्देश्य से केंद्र सरकार राज्यों के साथ समन्वय कर विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

मंत्री ठाकुर ने बताया कि किसानों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि वे समय पर अपने बैंक खाते आधार से लिंक करा सकें और किसी भी वित्तीय सहायता से वंचित न रहें। डिजिटल भुगतान प्रणाली की पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य कदम है।

यह भी पढ़े: फसल अवशेष प्रबंधन योजना से पराली जलाने की घटनाओं में आई गिरावट- चौहान

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agri News, Farmers News, Government Schemes

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

यूक्रेन का मक्का निर्यात बढ़ा, तुर्की में रूसी दबदबा और तेलंगाना के किसानों का संकट

यूक्रेन का मक्का निर्यात बढ़ा, तुर्की में रूसी दबदबा और तेलंगाना के किसानों का संकट

कम पैदावार और बढ़ते निर्यात के बीच क्या अब महंगी होगी चीनी की मिठास

कम पैदावार और बढ़ते निर्यात के बीच क्या अब महंगी होगी चीनी की मिठास

सूरजमुखी तेल की मांग में गिरावट, लेकिन पाम ऑयल के निर्यात में 36% का भारी उछाल

सूरजमुखी तेल की मांग में गिरावट, लेकिन पाम ऑयल के निर्यात में 36% का भारी उछाल

जापान की नई नीति से लेकर भारत में रिकॉर्ड चावल खरीद और फिलीपींस का आयात संकट

जापान की नई नीति से लेकर भारत में रिकॉर्ड चावल खरीद और फिलीपींस का आयात संकट

रूस का रिकॉर्ड गेहूं निर्यात, मध्य पूर्व में तनाव और भारत में मौसम की मार

रूस का रिकॉर्ड गेहूं निर्यात, मध्य पूर्व में तनाव और भारत में मौसम की मार

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved