कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » पककर तैयार गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान..!

पककर तैयार गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान..!

17/03/2026 by krishijagriti5

पककर तैयार गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान..!

इन दिनों कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है और कटाई का समय आ गया है। यह समय किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि पूरे साल की मेहनत का फल इसी समय मिलता है। लेकिन हर साल इसी मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं भी देखने को मिलती हैं।

कई बार छोटी-सी लापरवाही के कारण पूरी फसल जलकर नष्ट हो जाती है और किसान की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है। इसलिए इस समय कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है ताकि किसानों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

सबसे पहले किसानों को अपने खेत के आसपास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई बार ट्रांसफार्मर के आसपास सूखी फसल या घास खड़ी रहती है। यदि किसी कारण से बिजली ट्रिप हो जाए या स्पार्किंग हो जाए तो उससे निकलने वाली चिंगारी सूखी फसल को तुरंत आग पकड़वा सकती है।इसलिए जहां भी खेत में या उसके पास ट्रांसफार्मर लगा हो, उसके आसपास की फसल को पहले ही काट दें और उस जगह को साफ रखें। इससे यदि चिंगारी भी गिरे तो आग फैलने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि खेत के आसपास आग जलाने से बचें। कई बार खेत में काम करने वाले लोग चाय बनाने या अन्य कामों के लिए आग जला लेते हैं और बाद में उसे पूरी तरह बुझाना भूल जाते हैं। थोड़ी-सी हवा चलने पर वही आग घास-फूस के सहारे खेत तक पहुंच सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए यदि खेत के पास कहीं आग जलाई जाए तो काम खत्म होने के बाद उसे पूरी तरह बुझाना बहुत जरूरी है।

तीसरी बात उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो खेतों के पास से रास्तों पर आते-जाते हैं। कई बार राहगीर चलते-चलते बीड़ी या सिगरेट पीकर उसे जलती हुई अवस्था में ही फेंक देते हैं। यदि वह सूखी घास या फसल के पास गिर जाए तो वही छोटी-सी चिंगारी बड़ी आग का रूप ले सकती है। इसलिए बीड़ी या सिगरेट पीने वाले लोग यह जरूर ध्यान रखें कि उसे पूरी तरह बुझाकर ही फेंकें और यह सुनिश्चित करें कि जहां फेंक रहे हैं वहां फसल या सूखी घास न हो।

इसके अलावा खेत की मेड़ों और आसपास की जगह को साफ रखना भी बहुत जरूरी है। खेत के किनारों पर अक्सर सूखी घास, पत्तियां और कचरा जमा हो जाता है जो आग लगने पर बहुत जल्दी पकड़ लेता है। यदि खेत की मेड़ों को साफ रखा जाए तो आग फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए समय-समय पर खेत के आसपास की सफाई करते रहना चाहिए।

एक और जरूरी सावधानी यह है कि खेत के पास पानी की व्यवस्था जरूर रखें। यदि खेत के पास पानी का स्रोत, पाइप या कोई टंकी होगी तो अचानक आग लगने की स्थिति में तुरंत उस पर काबू पाया जा सकता है। कई बार समय पर पानी मिल जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच जाती है और पूरी फसल सुरक्षित रह जाती है।

किसानों को फसल पकने के समय थोड़ी-सी सावधानी बहुत बड़ा नुकसान होने से बचा सकती है। इसलिए खेत में काम करते समय और खेत के आसपास रहने वाले लोगों को भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी एक छोटी-सी जागरूकता आपकी पूरी फसल और मेहनत को सुरक्षित रख सकती है।

यह भी पढ़े: पराली पर सैटेलाइट की नजर, तो किसानों के फसल की आग पर क्यों नहीं..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि जागृति Tagged With: Causes of Farm Fires, Crop Insurance, Fire Safety Management, Transformer Safety in Farms, Wheat Crop Fire Safety

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

सोया खली निर्यात में जबरदस्त उछाल,10 लाख टन का आंकड़ा पार करने को तैयार..!

सोया खली निर्यात में जबरदस्त उछाल,10 लाख टन का आंकड़ा पार करने को तैयार..!

खरीफ सीजन से पहले सरकार ने किया खाद का डबल स्टॉक, जानें सरकार का 'प्लान-B'..!

खरीफ सीजन से पहले सरकार ने किया खाद का डबल स्टॉक, जानें सरकार का ‘प्लान-B’..!

गेहूं की फसल छोड़, इस बागवानी फसल ने बदल दी किसान की तकदीर..!

गेहूं की फसल छोड़, इस बागवानी फसल ने बदल दी किसान की तकदीर..!

ग्लोबल शुगर मार्केट में बड़ा उलटफेर! भारत में उत्पादन घटा, कीमतें बढ़ने के संकेत..!

ग्लोबल शुगर मार्केट में बड़ा उलटफेर! भारत में उत्पादन घटा, कीमतें बढ़ने के संकेत..!

पककर तैयार गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान..!

पककर तैयार गेहूं की फसल को आग लगने का खतरा, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved