कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » इलायची की खुशबू हुई और भी कीमती, 2025 के दौरान कीमतों में बढ़ी उछाल..!

इलायची की खुशबू हुई और भी कीमती, 2025 के दौरान कीमतों में बढ़ी उछाल..!

02/01/2026 by krishijagriti5

इलायची की खुशबू हुई और भी कीमती, 2025 के दौरान कीमतों में बढ़ी उछाल..!

वर्ष 2025 भारतीय इलायची के लिए असाधारण रूप से अनुकूल साबित हुआ है। बेहतर मौसम, साफ़ आपूर्ति शृंखला और मज़बूत निर्यात मांग के मेल ने इस मसाले को फिर से तेज़ी की राह पर ला खड़ा किया है। उत्पादक क्षेत्रों में प्रति किलोग्राम औसत मूल्य प्राप्ति 300 के पार पहुंच चुकी है और कारोबारी हलकों को उम्मीद है कि यह स्तर 400 से 500 तक भी जा सकता है।

केसीपीएमसी लिमिटेड के महाप्रबंधक पी. सी. पुन्नूसे के अनुसार, मार्च से लगातार हुई बारिश ने इलायची बेल्ट में आदर्श जलवायु परिस्थितियां बनाई हैं। इससे बागानों में फूल और दानों का विकास बेहतर रहा और पूरे सीजन उत्पादकता संतोषजनक बनी रही। उन्होंने बताया कि 2023 से 24 में उत्पादन कम रहने के कारण किसानों और उपभोक्ता केंद्रों के पास कैरी-ओवर स्टॉक लगभग शून्य था।

इसका सीधा लाभ यह हुआ कि आपूर्ति शृंखला साफ रही और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में निर्बाध बिक्री संभव हुई। विकास बेहतर रहा और पूरे सीजन उत्पादकता संतोषजनक बनी रही। उन्होंने बताया कि 2023 से 24 में उत्पादन कम रहने के कारण किसानों और उपभोक्ता केंद्रों के पास कैरी-ओवर स्टॉक लगभग शून्य था।

इसका सीधा लाभ यह हुआ कि आपूर्ति शृंखला साफ रही और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में निर्बाध बिक्री संभव हुई। निर्यात मोर्चे पर भी हालात भारत के पक्ष में रहे। पिछले दो सत्रों में ग्वाटेमाला में फसल को नुकसान पहुंचने से वैश्विक आपूर्ति सख्त हुई, जिससे भारतीय इलायची की मांग और कीमतों को अतिरिक्त सहारा मिला। इन्हीं कारकों के चलते पूरे सीजन में इलायची की औसत कीमत 2,400 रुपए प्रति किलो से ऊपर बनी रही। कटाई के दौरान श्रम संकट के बावजूद दामों में मजबूती बनी रहना इस बाजार की अंतर्निहित ताकत को दर्शाता है। आनेवाले दिनों में कीमतों के रुझानों को लेकर पुन्नूसे ने आशावाद जताया है।

उनका कहना है कि दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व मानसून के अनुकूल रहने की संभावना है, जिससे उत्पादकता को सहारा मिलेगा। हालांकि, कीमतों की दिशा काफी हद तक ग्वाटेमाला में वास्तविक उत्पादन सुधार पर निर्भर करेगी। यदि भारत और ग्वाटेमाला दोनों में फसल अच्छी रहती है, तो अगले सत्र में कीमतें 1,800 से 2,000 प्रति किलो के दायरे में लौट सकती हैं। फिलहाल, 2025 ने यह साफ कर दिया है कि मौसम, स्टॉक और वैश्विक आपूर्ति का संतुलन भारतीय इलायची के लिए निर्णायक बना हुआ है।

यह भी पढ़े: जैविक गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र की 50,000 टन जैविक चीनी निर्यात को मंजरी..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agri News, Cardamom Market Price, Farmers News

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved