• Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » देश का उर्वरक उत्पादन 524 लाख टन के उच्च रिकॉर्ड स्तर पर..!

देश का उर्वरक उत्पादन 524 लाख टन के उच्च रिकॉर्ड स्तर पर..!

14/01/2026 by krishijagriti5

देश का उर्वरक उत्पादन 524 लाख टन के उच्च रिकॉर्ड स्तर पर..!

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने उर्वरक आयात पर अपनी निर्भरता में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025 में देश की कुल उर्वरक आवश्यकता का करीब 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि उर्वरक सुरक्षा पर निरंतर नीतिगत फोकस, पोषक तत्वों की समय पर उपलब्धता और कच्चे माल के लिए दीर्घकालिक आपूर्ति समझौतों ने भारत को वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव और आपूर्ति बाधाओं से काफी हद तक सुरक्षित रखा है। स्रोतों का रणनीतिक विविधीकरण और उत्पादन क्षमता का विस्तार इस रणनीति के प्रमुख आधार रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में देश का यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी समेत कुल उर्वरक उत्पादन 433.29 लाख टन था, जो 2022 में बढ़कर 467.87 लाख टन हो गया। वर्ष 2023 में यह 507.93 लाख टन तक पहुंचा और 2024 में मामूली बढ़त के साथ 509.57 लाख टन रहा। जबकि, वर्ष 2025 में उर्वरक उत्पादन रिकॉर्ड 524.62 लाख टन पर पहुंच गया।

मंत्रालय के मुताबिक, यह वृद्धि नए उर्वरक संयंत्रों की स्थापना, बंद इकाइयों के पुनरुद्धार, स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा और कच्चे माल की सुनिश्चित उपलब्धता का परिणाम है। सरकार ने कहा कि उर्वरक सुरक्षा उसकी प्राथमिकता बनी रहेगी और आत्मनिर्भर भारत के तहत किसानों को समय पर, किफायती उर्वरक उपलब्ध कराने तथा सतत कृषि विकास को समर्थन देने के प्रयास जारी रहेंगे।

अब ‘वन नेशन वन फर्टिलाइजर’ के तहत पूरे देश में ‘भारत’ ब्रांड नाम से खाद मिल रही है। साथ ही, नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीक ने खेती को और आसान बना दिया है। इस रिकॉर्ड उत्पादन से न केवल खाद की किल्लत खत्म होगी, बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।

यह भी पढ़े: पुरानी और नई फसल की दोहरी मार से मंडियों में गिरे औंधे मुंह आलू के दाम..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Fertilizer Production, Fertilizer Subsidy, Fertilizers

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

देश में 3,708 लाख टन बागवानी उत्पादन का अनुमान, क्या गिरेंगे फलों-सब्जियों के दाम..!

देश में 3,708 लाख टन बागवानी उत्पादन का अनुमान, क्या गिरेंगे फलों-सब्जियों के दाम..!

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved