क्या आप जानते हैं कि इस साल के बजट ने किसानों के लिए लॉटरी खोल दी है? खास तौर पर उन किसानों के लिए जो नारियल, काजू और कोको उगाते हैं! आइए जानते हैं क्या है नया प्रोत्साहन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट में उच्च मूल्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को नई गति देने के लिए लक्षित योजनाओं की घोषणा की है।
सरकार प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों में ‘नारियल प्रोत्साहन योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत अनुपजाऊ और बूढ़े पेड़ों को उच्च-उपज वाली किस्मों से बदला जाएगा, ताकि उत्पादन और उत्पादकता दोनों में सुधार हो सके। काजू और कोको के लिए अलग से समर्पित कार्यक्रम लागू किया जाएगा, जिसका लक्ष्य कच्चे उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण तक आत्मनिर्भरता हासिल करना है।
साथ ही 2030 तक निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और भारतीय उत्पादों को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने पर जोर रहेगा। सरकार राज्यों के साथ मिलकर चंदन की लक्षित खेती और कटाई के बाद मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देगी। पुराने बागानों के पुनरुद्धार और अखरोट, बादाम तथा चिलगोजा जैसी फसलों की उच्च-घनत्व खेती के विस्तार से बागवानी क्षेत्र में आय बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई है।
पशुपालन क्षेत्र में ऋण-संबद्ध सब्सिडी कार्यक्रम के माध्यम से पशुधन आधारित उद्यमों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को वित्तीय समर्थन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार सृजन को गति देना और डेयरी तथा पोल्ट्री की एकीकृत मूल्य शृंखलाओं को मजबूत बनाना है।
यह भी पढ़े: आर्थिक सर्वेक्षण के तहत E20 कार्यक्रम से मक्का उत्पादन में बढ़ोतरी..!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
