• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » कृषि अवसंरचना कोष से फलों-सब्जियों की बर्बादी 15 प्रतिशत तक घटी- चौहान

कृषि अवसंरचना कोष से फलों-सब्जियों की बर्बादी 15 प्रतिशत तक घटी- चौहान

20/02/2026 by krishijagriti5

कृषि अवसंरचना कोष से फलों-सब्जियों की बर्बादी 15 प्रतिशत तक घटी- चौहान

केंद्र सरकार ने फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने और कृषि आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक लाख करोड़ रुपय की कृषि अवसंरचना तैयार की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में यह जानकारी देते हुए कहा कि यह निवेश किसानों को बेहतर भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

मंत्री के अनुसार देशभर में अब तक 44,243 कस्टम हायरिंग सेंटर, 25,854 प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र, 25,565 फार्म हार्वेस्ट ऑटोमेशन इकाइयाँ, 17,779 गोदाम, 4,200 से अधिक ग्रेडिंग यूनिट, 3,549 स्मार्ट कृषि अवसंरचना सुविधाएँ और 2,827 कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विस्तार से फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों में कटाई के बाद होने वाली क्षति में 5 से 15 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है।

चौहान ने कहा कि अब हमारे फल और सब्जियां सुरक्षित रूप से संग्रहित की जा सकती हैं।” बेहतर भंडारण और वैज्ञानिक प्रबंधन से किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर उपज बेचने से राहत मिली है और उन्हें बाजार में बेहतर दाम प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि यह मांग-आधारित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसके लिए सभी राज्यों में समान दिशानिर्देश लागू हैं। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर वैज्ञानिक भंडारण ढांचा विकसित करना, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना और कृषि उत्पादों की आपूर्ति शृंखला को अधिक कुशल बनाना है।

यह भी पढ़े: क्या अमेरिकी कपास के मोह में पीछे छूट जाएगा भारतीय किसान..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agriculture Infrastructure Fund, Farmers News, Vegetables Are Safe

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

यूक्रेन का मक्का निर्यात बढ़ा, तुर्की में रूसी दबदबा और तेलंगाना के किसानों का संकट

यूक्रेन का मक्का निर्यात बढ़ा, तुर्की में रूसी दबदबा और तेलंगाना के किसानों का संकट

कम पैदावार और बढ़ते निर्यात के बीच क्या अब महंगी होगी चीनी की मिठास

कम पैदावार और बढ़ते निर्यात के बीच क्या अब महंगी होगी चीनी की मिठास

सूरजमुखी तेल की मांग में गिरावट, लेकिन पाम ऑयल के निर्यात में 36% का भारी उछाल

सूरजमुखी तेल की मांग में गिरावट, लेकिन पाम ऑयल के निर्यात में 36% का भारी उछाल

जापान की नई नीति से लेकर भारत में रिकॉर्ड चावल खरीद और फिलीपींस का आयात संकट

जापान की नई नीति से लेकर भारत में रिकॉर्ड चावल खरीद और फिलीपींस का आयात संकट

रूस का रिकॉर्ड गेहूं निर्यात, मध्य पूर्व में तनाव और भारत में मौसम की मार

रूस का रिकॉर्ड गेहूं निर्यात, मध्य पूर्व में तनाव और भारत में मौसम की मार

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved