• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » 35 करोड़ का गेहूं बना ‘ज़हर’: 30 बार कीटनाशक छिड़काव, फिर भी सड़ गई किसान की मेहनत

35 करोड़ का गेहूं बना ‘ज़हर’: 30 बार कीटनाशक छिड़काव, फिर भी सड़ गई किसान की मेहनत

07/04/2026 by krishijagriti5

35 करोड़ का गेहूं बना 'ज़हर': 30 बार कीटनाशक छिड़काव, फिर भी सड़ गई किसान की मेहनत

हाल ही में दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट ने कृषि व्यवस्था की एक बड़ी सच्चाई सामने रखी है। रायसेन के वेयरहाउस में रखा गया लगभग 35 करोड़ रुपय का गेहूं, गलत भंडारण और लगातार लापरवाही के कारण पूरी तरह सड़कर जहरीला हो गया। हालत यह हो गई कि उस पर बार-बार कीटनाशक छिड़काव करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और कुल लागत करीब 150 करोड़ रुपय तक पहुंच गई।

यह सिर्फ सरकारी नुकसान नहीं है, बल्कि हर उस किसान के लिए चिंता का विषय है जो अपनी मेहनत से फसल तैयार करता है। जब फसल तैयार होती है, तो किसान की उम्मीद होती है कि उसे सही कीमत मिलेगी और उसका अनाज सुरक्षित रहेगा। लेकिन अगर भंडारण और प्रबंधन सही नहीं हो, तो पूरी मेहनत बेकार हो सकती है।

इस मामले में सबसे बड़ी गलती यह रही कि गेहूं को समय पर उठाया नहीं गया। कई सालों तक गोदाम में पड़े रहने के कारण उसकी गुणवत्ता लगातार गिरती गई। ऊपर से 30 से ज्यादा बार कीटनाशक छिड़काव ने उसे पूरी तरह जहरीला बना दिया, जिससे अब वह इंसान तो क्या, पशुओं के लिए भी उपयोगी नहीं रहा।

किसानों के लिए यह एक बड़ा सबक है कि खेती केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है। सही समय पर बिक्री, सुरक्षित भंडारण और बाजार तक पहुंच उतनी ही जरूरी है। वहीं सरकार और एजेंसियों के लिए यह जरूरी है कि खरीद के बाद अनाज का सही प्रबंधन किया जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। आज जरूरत है कि किसान खेती को एक पूरी प्रणाली के रूप में देखें, जहां खेत से लेकर गोदाम और बाजार तक हर कदम मजबूत हो। तभी किसान की मेहनत का सही मूल्य मिलेगा और देश की खाद्य सुरक्षा भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़े: रूस को मिली राहत, यूक्रेन का निर्यात 20% घटा; लेकिन भारत के किसानों की बढ़ी टेंशन

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Food Security Risk, Post-Harvest Loss, Toxic Grain

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

नकली कीटनाशकों के खेल पर लगा ताला, अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं बिकेगी दवा

नकली कीटनाशकों के खेल पर लगा ताला, अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं बिकेगी दवा

कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे 'सुपर प्रॉफिट' वाली फसलों के मायाजाल में

कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे ‘सुपर प्रॉफिट’ वाली फसलों के मायाजाल में

35 करोड़ का गेहूं बना 'ज़हर': 30 बार कीटनाशक छिड़काव, फिर भी सड़ गई किसान की मेहनत

35 करोड़ का गेहूं बना ‘ज़हर’: 30 बार कीटनाशक छिड़काव, फिर भी सड़ गई किसान की मेहनत

रूस को मिली राहत, यूक्रेन का निर्यात 20% घटा; लेकिन भारत के किसानों की बढ़ी टेंशन

रूस को मिली राहत, यूक्रेन का निर्यात 20% घटा; लेकिन भारत के किसानों की बढ़ी टेंशन

भारत में शुरू हुआ 20% इथेनॉल वाला पेट्रोल; जानें पुराने वाहनों पर क्या होगा इसका असर

भारत में शुरू हुआ 20% इथेनॉल वाला पेट्रोल; जानें पुराने वाहनों पर क्या होगा इसका असर

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved