कृषि कार्यों को आसान बनाने के लिए कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे से एक ब्रश कटर मशीन है। इस मशीन के द्वारा गेंहू की कटाई बड़ी आसानी से की जा सकती हैं। इसके अलावा इससे कई अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं। यदि आप अभी तक इस मशीन से अवगत नहीं है तो कृषि जागृति के इस पोस्ट के माध्यम से आप ब्रश कटर मशीन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ब्रश कटर मशीन क्या है!
यह एक कृषि यंत्र है जो पेट्रोल या डीजल से चलती हैं। ये आकार में छोटा एवं कम वजन होने के कारण इसे अपने कंधो पर रख कर आराम से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इस मशीन का वजन लगभग 7 से 10 किलोग्राम तक होता हैं। इस मशीन के साथ कई छोटे उपकरण दिए जाते हैं। जो विभिन्न कार्यों के लिए अलग अलग अटेचमेंट लगाए जाते हैं।
ब्रश कटर मशीन से किए जाने वाले सभी कार्य
गेंहू, धान, हरा चना, आदि फसलों की कटाई करने में बड़ी आसानी होती हैं। खेत में जमे हुए पानी को आसानी से निकाला जा सकता हैं।खरपतवार पर नियंत्रण करने के लिए विभिन्न घासों की कटाई की जा सकती हैं। इसके द्वारा खेत की मेडो पर मिट्टी भी चढ़ाई जा सकती हैं। इस मशीन के द्वारा खेत की जुताई भी की जा सकती हैं। इस मशीन से पानी का स्प्रे भी किया जा सकता हैं।
ब्रश कटर मशीन के उपयोग से होने वाले लाभ
इस मशीन के द्वारा खरपतवार पर नियंत्रण करना भी काफी आसान हो जाता है। इस यंत्र की कीमत कम होने की वजह से छोटे एवं मध्यम वर्ग के किसान भी ब्रश कटर मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे मजदूर पर होने वाले खर्च में भी कमी हो जाता हैं।
यह भी पढ़े: सोलर झटका मशीन से फसलों को जानवरो से बचाने के लिए इस बेहतर तकनीक को अपनाए!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।