डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसके अलावा डीजल से चलने वाले ट्रेक्टर से निकलने वाले कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन समस्याओं से निजात पाने के लिए देश के विज्ञानिको ने भारत का पहला बैटरी से चलने वाला ई ट्रेक्टर तैयार किया है। यह ट्रेक्टर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानिको के द्वारा तैयार किया गया है। तो आइए जानते हैं कृषि जागृति के इस पोस्ट में ई ट्रेक्टर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से!
ई ट्रेक्टर की मुख्य विशेषताएं!
यह ट्रेक्टर 23.17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलता है। इसमें 16.2 किलो वाट का लिथियम आयन बैटरी है। डीजल की तुलना में इसमें 25.72 से 32 प्रतिशत तक कम लागत आती है। इसके साथ ही इस ट्रेक्टर में 12 किलो वाट का इलेक्ट्रिक ब्रशलेस डीसी मोटर भी लगा है जो 72 वोल्टेज और 2000 चक्कर प्रति मिनट पर संचालित होता हैं।
बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने मैं 9 घंटे लगते हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दिया गया है। जिससे केवल 4 घंटो में ही बैटरी को पूरी तरह चार्ज किया जा सकता हैं। यह ट्रेक्टर 770 किलोग्राम तक खींचने में सक्षम हैं।
यह भी पढ़े: किसानों को स्मार्ट बनाने वाले ये है बेहतरीन आधुनिक कृषि यंत्र!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।