हमारे देश में खरीफ मौसम में सबसे ज्यादा धान की खेती की जाती हैं। खेत तैयार करने से लेकर फसल की कटाई तक किसानो को कई तरह के कृषि कार्य करने होते हैं। इनमे पौधों की रोपाई में समय एवं मजदूरों पर होने वाली लागत को कम करने के लिए किसान इस राइस ट्रांसप्लांटर मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कृषि जागृति के इस पोस्ट में राइस ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र के बारे में विस्तार से!
राइस ट्रांसप्लांटर मशीन क्या है!
यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है जिसके द्वारा धान के पौधों की रोपाई बड़ी आसानी से की जाती हैं। इसकी मदद से एक बार में 4 से 8 पंक्तियों में पौधों की रोपाई की जा सकती हैं।
राइस ट्रांसप्लांटर मशीन के प्रकार!
बाजार में कई तरह के राइस ट्रांसप्लांटर मशीन उपलब्ध हैं। जिनमे जापानी पेडी प्लांटर, सेल्फ, प्रोपेल्ड मशीन, महिंद्रा एंड महिंद्रा पैडी प्लांटर एवं आरसी एग्रो पैडी प्लांटर शामिल हैं।
राइस ट्रांसप्लांटर मशीन की विशेषताएं!
इस मशीन से केवल 2 से 3 घंटो में ही प्रति एकड़ खेत में धान के पौधों की रोपाई की जा सकती हैं। समय की काफी बचत होती हैं। धान की रोपाई के लिए मजदूरों पर होने वाले खर्च में काफी कमी आती हैं।
सभी कतार एवं पौधों के बीच एक समान दूरी होती हैं। पैदावार में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती हैं। इस कृषि यंत्र के द्वारा खरपतवारो पर नियंत्रण करने में भी काफी सहायता होती हैं।
यह भी पढ़े: आ गया देश का पहला बैटरी से चलने वाला ई ट्रेक्टर जाने इसकी विशेषताएं!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।