रीपर मिनी यंत्र के द्वारा अब छोटे खेतो में भी फसलों की कटाई करना अब बहुत आसान हो गया है। इस आधुनिक कृषि यंत्र के द्वारा फसलों की कटाई में बहुत आसानी होती हैं। इससे धान, गेहूं, बाजरा, सोयाबीन, ज्वार, जई, आदि फसलों की कटाई बड़ी आसानी से की जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कृषि जागृति के इस पोस्ट में इस आधुनिक कृषि यंत्र रीपर के बारे में विस्तार से!
रीपर मिनी यंत्र के प्रकार!
रीपर यंत्र मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं।
स्वचालित रीपर: इस तरह के रीपर में इंजन लगे होते हैं।
ट्रेक्टर चालित रीपर: इस तरह के रीपर में इंजन नहीं लगे होते हैं। इसे ट्रेक्टर में जोड़ कर चलाना पड़ता हैं।
रीपर यंत्र को प्रयोग करने के लाभ!
फसल की कटाई करने में समय की काफी बचत होती हैं। मजदूरों पर होने वाले खर्च में भी बड़ी कमी आती हैं। यह मशीन फसलों की कटाई के बाद उसे एक कतार में बिछा देता हैं। जिससे किसानो को फसल बांध कर घर ले जाने में बड़ी आसानी होती हैं। इससे भूमि की सतह से लगभग 3 से 8 इंच की ऊंचाई पर फसलों की कटाई की जा सकती हैं।
यह भी पढ़े: ट्रेक्टर की माइलेज बढ़ाने के लिए करें इस तरह ट्रेक्टर की देखभाल!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।