कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल रबी फसलों की बुआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू रबी सीजन में देशभर में बुआई का कुल क्षेत्रफल 640 लाख हैक्टेयर को पार कर गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 637.5 लाख हैक्टेयर था।
गेहूं की बुआई का क्षेत्रफल इस साल 320 लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल यह 315.63 लाख हैक्टेयर था। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में वृद्धि और सर्दियों में हुई बारिश से इस बार गेहूं का उत्पादन बेहतर होगा।
दालों की बुआई का दायरा भी बढ़कर 141.69 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल 139.29 लाख हैक्टेयर था। इससे दालों का उत्पादन बढ़ने की संभावना है, जिससे उनकी कीमतों पर नियंत्रण रखने और महंगाई कम करने में मदद मिलेगी।
श्री अन्न और मोटे अनाज की बुआई 54.49 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि तिलहनों का क्षेत्रफल 97.62 लाख हैक्टेयर दर्ज किया गया है। बुआई क्षेत्र में यह बढ़ोतरी खाद्य उत्पादन में इजाफे और महंगाई में राहत के सकारात्मक संकेत दे रही है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में देश की खुदरा महंगाई दर 5.22 प्रतिशत पर आ गई, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है। सब्जियों, दालों और चीनी की कीमतों में गिरावट ने इस कमी में मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े: पॉलीहाउस तकनीक से खेती कर ये किसान कमाता है सालाना 50 लाख का मुनाफा!
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें।