कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » सरसों की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

सरसों की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

07/01/2026 by krishijagriti5

सरसों की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

कम सिंचाई व लागत से अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक लाभ के कारण सरसों की खेती किसानों के लिए बहुत ही लोकप्रिय होती जा रही है। लेकिन इस फसल में लगने वाले रोगों के कारण कई बार पीले सरसों की चमक काली पड़ जाती है।

सरसों की फसल में लगने वाले रोग बहुत नुकसान कर रहे तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब किसान भाई गैलवे कृषम के इन जैविक उत्पादों का इस्तेमाल करके सरसों की फसल में लगने वाले रोगों से बचा सकते हैं, तो आइए जानते हैं कैसे..!

नया साल दस्तक दे चुका है और मौसम ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज आप जहां तक अपनी नजर दौड़ाते है, खेतों में कई फसलें लहलहाती नजर आती है और अगर आप सरसों के खेत में खड़े है तो फिर कहने ही क्या..! हरी मखमली सतह पर बिछी पीली चादर नजर को मोह लेती है। पर इस पीली चादर पर अक्सर कई तरह के रोग भी लगते है जो किसान की खुशी को बदरंग कर देते है।

लेकिन फसल की सही देखभाल और गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों का इस्तेमाल करके किसान भाई अपनी सरसों की फसल को कई रोगों को लगने से बचा सकते हैं। वे कौन से रोग है और कैसे आप गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे तो आइए जानते हैं..!

सरसों की फसल में लगने वाले रोग और गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से उपचार..!

सफेद रोली जिसे वाइट रस्ट भी कहां जाता है, सरसों का एक कॉमन रोग है। यह रोग सरसों की बुवाई के 30 से 40 दिनों के बाद पौधों की पत्तियों पर उभरे हुए फफोले दिखाई देते हैं।

इस रोग से सरसों की फसल को बचाने के लिए फसल बोने से पहले सरसों के बीज को उपचार जरूर करें। बीज उपचार करने के लिए प्रति किलोग्राम सरसों के बीज को 10 मिली जी-बायो फॉस्फेट एडवांस को मिलाकर 15 से 20 मिनट तक किसी छायादार स्थान पर हवा लगने के बाद मुलायम मिट्टी या राख में मिलकर मुख्य खेत में बुवाई करें। इससे सरसों के बीज जनित रोग से फसल का बचाव हो जाता हैं।

स्केलेरोटीनिया या तना सड़न एक ऐसा रोग है जो सामान्यतः सरसों की फसल को काफी नुकसान पहंचाता है। इस रोग से ग्रस्त सरसों के पौधों का तना सड़ने लगता है। सरसों की फसल को इस रोग से बचाव के लिए गैलवे कृषम के जैविक उत्पाद जी-बायो फॉस्फेट एडवांस को 15 लीटर पानी के टैंक में 10 मिली मिलाकर स्प्रे करें।

इसके अलावा अन्य रोगों से बचाव के लिए बुवाई के 50 से 60 दिनों बाद कर्बोनडाजीम 12% + मेकौजेब 63% के मिश्रण का 02% के घोल का सरसों की फसल पर छिड़काव कर सकते हैं। यदि किसानों को सरसों की खड़ी फसल में तना सड़न रोग दिखाई देता है तो उपयुक्त उपचार वीडियो में बताएं अनुसार कर सकते हैं। आवश्यकतानुसार बेहतर परिणाम के लिए 10 दिन के अंतराल पर 15 मिली जी-बायो फास्फेट एडवांस को 15 लीटर पानी के टैंक में मिलाकर स्प्रे को दोहरा सकते हैं।

यह भी पढ़े: सब्जियों की फसल को डैम्पिंग ऑफ रोग से कैसे बचाएं..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: गैलवे कृषम फार्मिंग Tagged With: Mustard Crop, Mustard Cultivation, Mustard Farmers

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

रबी सीजन के लिए किसानों को 40 रुपए बोनस का ऐलान, जानें वैश्विक बाजार में क्या हैं गेहूं के दाम..!

रबी सीजन के लिए किसानों को 40 रुपए बोनस का ऐलान, जानें वैश्विक बाजार में क्या हैं गेहूं के दाम..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved