• Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » समस्तीपुर को हल्दी का गढ़ बनाने के लिए मेगा प्लान तैयार..!

समस्तीपुर को हल्दी का गढ़ बनाने के लिए मेगा प्लान तैयार..!

08/01/2026 by krishijagriti5

समस्तीपुर को हल्दी का गढ़ बनाने के लिए मेगा प्लान तैयार..!

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी नीति-पत्र में बताया गया है कि यदि बिहार में हल्दी के लिए एक समग्र, राज्य-स्तरीय और सुविचारित कार्ययोजना लागू की जाती है, तो इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभव है और राज्य को भारत की हल्दी अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धी शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इस रणनीतिक बदलाव का केंद्र समस्तीपुर को बनाए जाने की परिकल्पना की गई है, जो पहले से ही बिहार का प्रमुख हल्दी उत्पादक जिला है।

नीति-पत्र में राज्य-स्तरीय हल्दी कार्ययोजना के निर्माण पर जोर दिया गया है, साथ ही बिहार में उगाई जा रही हल्दी किस्मों के लिए भौगोलिक संकेतक अवसरों को आगे बढ़ाने की सिफारिश की गई है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिहार की हल्दी को अलग पहचान मिल सके। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित दो उन्नत किस्में राजेंद्र सोनिया और राजेंद्र सोनालिका इस पूरी रणनीति की धुरी मानी जा रही हैं।

दस्तावेज़ के अनुसार, इन किस्मों की संभावित पैदावार क्रमशः 40 से 45 टन प्रति हेक्टेयर और 50 से 55 टन प्रति हेक्टेयर आंकी गई है, जो पारंपरिक किस्मों की तुलना में कहीं अधिक है। खास बात यह है कि इनमें 7 से 8.4 प्रतिशत तक कर्फ्यूमिन पाया जाता है, जो GI-टैग प्राप्त प्रसिद्ध लाकाडोंग हल्दी करीब 7.5 प्रतिशत से भी अधिक है। इससे स्पष्ट है कि गुणवत्ता के मोर्चे पर बिहार की उन्नत किस्में वैश्विक मानकों पर खरी उतर सकती हैं।

राजेंद्र सोनिया को किसानों के बीच तेज़ी से स्वीकार्यता मिली है। इसकी रोपण सामग्री की मांग अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों तक फैल चुकी है। यह रुझान संकेत देता है कि यदि मजबूत विपणन और प्रसंस्करण ढांचा विकसित किया जाए, तो बिहार की हल्दी राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त ब्रांड के रूप में उभर सकती है।

वर्तमान में बिहार की राष्ट्रीय हल्दी उत्पादन में हिस्सेदारी मात्र 0.25 प्रतिशत है, लेकिन समस्तीपुर जिला इसमें अहम भूमिका निभाता है। नीति-पत्र के अनुसार, यह जिला राज्य के कुल हल्दी उत्पादन का 55 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है। वर्ष 2022-23 में समस्तीपुर ने 1.54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 1.56 हजार टन हल्दी का उत्पादन किया। हालांकि, औसत उत्पादकता अभी 1.01 टन प्रति हेक्टेयर ही है, जिसे तकनीकी हस्तक्षेप, उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से नीति-पत्र में हल्दी को समस्तीपुर का फोकस कृषि उत्पाद घोषित करने का सुझाव दिया गया है। इसमें किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करने, उनके माध्यम से संगठित विपणन विकसित करने और विशेष रूप से समस्तीपुर में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम के तहत पहले ही हल्दी को जिले की पहचान के रूप में चुना जा चुका है।

इसके अलावा, गैर-डेयरी कृषि उत्पादों के लिए राज्य-स्तरीय मार्केटिंग फेडरेशन को साझा ब्रांड के तहत स्थापित करने, किसानों व अन्य हितधारकों के क्षमता निर्माण, और हल्दी की पत्तियों से एसेन्शियल ऑयल जैसे उप-उत्पादों के विकास पर भी विशेष बल दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन उप-उत्पादों से बिहार में अतिरिक्त आय के साथ-साथ कृषि-आधारित उद्योगों में नए रोजगार अवसर सृजित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: रबी सीजन के लिए इतनी बड़ी उर्वरक सब्सिडी को मिली मंजूरी..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Bihar Farmers News, Turmeric Farming, Turmeric Production

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

देश में 3,708 लाख टन बागवानी उत्पादन का अनुमान, क्या गिरेंगे फलों-सब्जियों के दाम..!

देश में 3,708 लाख टन बागवानी उत्पादन का अनुमान, क्या गिरेंगे फलों-सब्जियों के दाम..!

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved