पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद किसी प्रकार की कमी नहीं है। आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने संसाधन-समृद्ध देशों के साथ दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते किए हैं और घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि पोषक तत्व आधारित ढांचे के तहत 59.65 लाख टन क्षमता के नए डीएपी और एनपीके संयंत्रों तथा एसिड इकाइयों का विकास किया जा रहा है। दीर्घकालिक रणनीति के तहत नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत 7.24 लाख टन ग्रीन अमोनिया की खरीद का प्रावधान किया गया है, जिससे आयात निर्भरता कम हो सके।
कृषि स्तर पर संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मृदा परीक्षण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, नीम-लेपित यूरिया और धीमी गति से घुलने वाले उर्वरकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रशिक्षण, फील्ड डेमो और जागरूकता अभियानों के जरिए किसानों को उर्वरकों के कुशल उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि यूरिया के अति उपयोग को रोका जा सके और मिट्टी की सेहत बेहतर हो।
सरकार का स्पष्ट संदेश है कि वैश्विक अस्थिरता का बोझ भारतीय किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। प्रशिक्षण और जागरूकता के माध्यम से किसानों को आधुनिक और कुशल कृषि की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लागत कम हो और पैदावार बेहतर हो।
यह भी पढ़े: अब 100% MSP पर होगी दलहन-तिलहन की सरकारी खरीद, संसदीय समिति की सिफारिश
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।
कृषि जागृति-Krishi Jagriti एक अग्रणी डिजिटल समाचार मंच है, जो भारतीय किसानों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य किसानों तक नवीनतम कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, उन्नत कृषि तकनीक, बाजार भाव और जैविक खेती से संबंधित सटीक और उपयोगी जानकारियों का प्रसारण करना है। हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के जीवन में सकारात्मक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
