कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » सब्जियों की फसल को डैम्पिंग ऑफ रोग से कैसे बचाएं..!

सब्जियों की फसल को डैम्पिंग ऑफ रोग से कैसे बचाएं..!

11/01/2026 by krishijagriti5

सब्जियों की फसल को डैम्पिंग ऑफ रोग से कैसे बचाएं..!

क्या आपने कभी अपनी लगाई हुई सब्जियों की फसल के नन्हें पौधों को बिना किसी कारण के अचानक मरते हुए देखा है? जो पौधे कल तक हरे-भरे थे, वह आज ज़मीन पर गिरे हुए हैं? तो आपका पौधा डैम्पिंग ऑफ रोग के शिकार हुए हैं। यह छोटे पौधों के लिए एक साइलेंट किलर बीमारी है। लेकिन चिंता मत कीजिए! आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी सब्जियों की फसल को इस घातक रोग से कैसे बचा सकते हैं।

सब्जियों की फसलों में डैम्पिंग ऑफ रोग के फैलाव का खतरा हमेशा बना रहता है। यह एक मिट्टी जनित फफूंद रोग है, जो पौधों के शुरुआती विकास चरण को सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह रोग विशेष रूप से नमी अधिक रहने और जल निकासी कमजोर होने पर यह रोग तेज़ी से फैलता है। इस रोग से फसल की पैदावार को भारी नुकसान की आशंका रहती है।

डैम्पिंग ऑफ रोग के संक्रमण के शुरुआती चरण में बीज सड़ जाते हैं और अंकुर निकल नहीं पाते। वहीं जो पौधे निकल भी जाते हैं, उनके तने की मिट्टी के पास पानी से भीगे हुए धब्बे दिखाई देने लगते हैं और कुछ ही दिनों में अंकुर ढहकर नष्ट हो जाते हैं। यह समस्या नर्सरी, प्रो-ट्रे और खेतों में हो सकती है, इसलिए रोकथाम और प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रोग को नियंत्रित करने के उपाय कुछ इस प्रकार है।

अंकुर तैयार करने के लिए प्रो-ट्रे या अच्छी जल निकासी वाली नर्सरी मिट्टी का उपयोग करें। खेत में पानी रुकने न दें और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें। गर्मियों के दिनों में गहरी जुताई करें ताकि फफूँद के स्रोत नष्ट हों। दलहनी या गैर-मेज़बान फसलों के साथ फसल चक्र अपनाएँ। और मिट्टी और बीजों को उपचारित करना न भूलें।

बीज उपचार करने के लिए प्रति किलोग्राम किलोग्राम बीज को 10 मिली जी-डर्मा प्लस से उपचारित कर 30 मिनट तक किसी छायादार स्थान पर हवा लगने के बाद बुआई करें। पौध रोपाई से पहले 50 लीटर पानी में 25 मिली जी-डर्मा प्लस को मिलाकर पौधों की जड़ों को 10 से 15 मिनट के लिए घोल में डुबो कर मुख्य खेत में बुआई करें।

पौध की बुआई करने के 10 से 15 दिन बाद 150 लीटर पानी में 50 किलोग्राम गाय की ताजी गोबर और एक लीटर जी-डर्मा प्लस को मिलाकर प्रति पौधा एक मग जड़ क्षेत्र में डालें। डैम्पिंग ऑफ रोग एक बेहद तेज़ी से फैलने वाला और शुरुआती अवस्था का एक विनाशकारी रोग है। इसलिए इसे समय पर नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है। आप ऊपर दिए गए उपायों को अपनाकर डैम्पिंग ऑफ रोग को नियंत्रित कर सकते हैं और अपनी सब्जी की फसल को नुकसान से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़े: सरसों की फसल में लगने वाले रोगों को गैलवे कृषम के जैविक उत्पादों से कैसे उपचार करें..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि जागृति संदेश Tagged With: Agri Care, Disease Control, Vegetable Crops

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved