कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग
Home » चीनी उत्पादन में 22 प्रतिशत की वृद्धि, उत्पादन 159 लाख टन पार..!

चीनी उत्पादन में 22 प्रतिशत की वृद्धि, उत्पादन 159 लाख टन पार..!

23/01/2026 by krishijagriti5

चीनी उत्पादन में 22 प्रतिशत की वृद्धि, उत्पादन 159 लाख टन पार..!

भारतीय चीनी मिल संघ इस्मा के अनुसार, चालू चीनी सीजन में देश के चीनी उत्पादन में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है। 15 जनवरी तक अखिल भारतीय स्तर पर चीनी उत्पादन सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 159.09 लाख टन पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 130.44 लाख टन उत्पादन की तुलना में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

प्रमुख उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र ने सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है। राज्य में चीनी उत्पादन 51 प्रतिशत उछलकर 42.71 लाख टन से बढ़कर 64.50 लाख टन हो गया है, वहीं सक्रिय मिलों की संख्या भी 196 से बढ़कर 204 पहुंच गई है। देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में उत्पादन 8 प्रतिशत की स्थिर बढ़ोतरी के साथ 46.05 लाख टन रहा। कर्नाटक में भी पेराई की रफ्तार बेहतर रही और उत्पादन करीब 13 प्रतिशत बढ़कर 31.05 लाख टन तक पहुंच गया।

इस शानदार ग्रोथ के पीछे महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का बड़ा हाथ है। अनुकूल मौसम और गन्ने की बंपर पैदावार ने मिलों के पहियों को रफ्तार दे दी है। इस बार पेराई सीजन समय पर शुरू होना भी एक बड़ा प्लस पॉइंट रहा।

चीनी के उत्पादन में इस बढ़ोतरी के पीछे पेराई में आई तेजी के साथ-साथ परिचालित मिलों की संख्या में इजाफा भी एक प्रमुख कारण रहा है। इस सीजन अब तक 518 चीनी मिलें परिचालन में हैं, जबकि एक साल पहले इसी समय यह संख्या 500 थी। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस रुझान से घरेलू आपूर्ति मजबूत होगी और आगे के महीनों में बाजार पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: गेहूं की बुवाई ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, रबी रकबा 334 लाख हेक्टेयर पार..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Global Sugar Market, Sugar Prices, Sugarcane Farmers

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

पश्चिम एशिया तनाव के चलते स्थित रह सकता है भारत का बासमती चावल निर्यात- क्रिसिल

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ग्लोबल मक्का बाजार में यूक्रेन-ब्राज़ील ने संभाला मोर्चा, कीमतों में उछाल से किसानों की चांदी..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

ईरान-इज़राइल तनाव से भारतीय चीनी निर्यात सुस्त, तो थाईलैंड और पाकिस्तान में चीनी पर छिड़ी बहस..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

महंगा होगा खाने का तेल! मलेशियाई निर्यात और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई पाम ऑयल की कीमतें..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

सरकारी खरीद में आढ़तियों का कमीशन बढ़ा, लेकिन पाकिस्तान के चावल निर्यात में भारी गिरावट..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved