• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » अच्छी मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति से दलहन की कीमतों में मजबूती के संकेत..!

अच्छी मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति से दलहन की कीमतों में मजबूती के संकेत..!

06/02/2026 by krishijagriti5

अच्छी मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति से दलहन की कीमतों में मजबूती के संकेत..!

भारत दलहन एवं अनाज संघ यानी आईपीजीए ने संकेत दिया है कि मजबूत मिलर मांग और सीमित आपूर्ति के कारण चना, तूर और उड़द के दामों में निकट अवधि में मजबूती बनी रह सकती है। संघ की ताज़ा साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी सीजन और रमज़ान से जुड़ी बढ़ती खपत के चलते चना बाजार में और तेजी की संभावना है, जबकि कुछ प्रमुख उत्पादक राज्यों में मौसम संबंधी जोखिमों ने भी धारणा को समर्थन दिया है। राजस्थान में चना का भाव 25 रुपये बढ़कर 5,975 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में भी कीमतें 5,875 से 5,900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर रहीं, जिससे बाजार में मजबूती का संकेत मिलता है। तूर के मामले में घरेलू उत्पादन अनुमान में कमी और अफ्रीकी देशों से धीमी आवक ने कीमतों को सहारा दिया है। म्यांमार से आपूर्ति अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है और वहां उत्पादन करीब 3 लाख टन रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के अकोला बाजार में तूर के दाम 625 रुपये की छलांग लगाकर 8,600 से 8,650 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। हालांकि, फरवरी के अंत से म्यांमार और घरेलू नई आवक बढ़ने पर तेजी पर कुछ अंकुश लग सकता है। उड़द में भी अल्पकालिक मजबूती के संकेत हैं। खरीफ स्टॉक घटने और रबी फसल की आपूर्ति में अभी समय होने से बाजार में आपूर्ति तंग बनी हुई है।

ब्राजील से आयात में सुस्ती के कारण म्यांमार पर निर्भरता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के चंदौसी में उड़द के दाम 150 रुपये बढ़कर 7,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। आईपीजीए का आकलन है कि मांग फिलहाल मजबूत बनी हुई है, लेकिन फरवरी से नई आवक शुरू होने और ऊंचे भावों पर किसानों की सक्रिय बिक्री से अत्यधिक तेजी की संभावना सीमित रह सकती है।

यह भी पढ़े: इंडोनेशिया लगाएगा पाम ऑयल निर्यात पर बैन, भारत के खाद्य तेल बाज़ार पर क्या होगा असर..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Pulse Market News, Pulse Prices, Pulses Stock

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

ऊर्जा का नया 'हरा' युद्ध: फिलीपींस से भारत तक, अब तेल के बदले उगेगा ईंधन..!

ऊर्जा का नया ‘हरा’ युद्ध: फिलीपींस से भारत तक, अब तेल के बदले उगेगा ईंधन..!

दुनिया भर में मक्के की भारी किल्लत, क्या भारतीय किसानों को मिलेगा 2,500 रुपए का भाव..!

दुनिया भर में मक्के की भारी किल्लत, क्या भारतीय किसानों को मिलेगा 2,500 रुपए का भाव..!

चीनी बाज़ार में हरियाणा का अफ्रीकी दांव, यूपी में मिलों का विस्तार और ट्रम्प के बयान का असर..!

चीनी बाज़ार में हरियाणा का अफ्रीकी दांव, यूपी में मिलों का विस्तार और ट्रम्प के बयान का असर..!

ट्रम्प टैरिफ और ईरान युद्ध का असर: क्या भारत में महंगा होगा खाने का तेल..!

ट्रम्प टैरिफ और ईरान युद्ध का असर: क्या भारत में महंगा होगा खाने का तेल..!

तेलंगाना चावल का वैश्विक डंका: फिलीपींस को निर्यात और एथेनॉल नीति में बड़ा बदलाव..!

तेलंगाना चावल का वैश्विक डंका: फिलीपींस को निर्यात और एथेनॉल नीति में बड़ा बदलाव..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved