कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Krishi Jagriti Chalo Gavan Kee Aur | Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

  • Home
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • पशुपालन
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

बीते 25 सालों में किसानों को 110 लाख करोड़ का नुकसान- देविंदर शर्मा

07/02/2026 by krishijagriti5

सुप्रीम कोर्ट की कृषि सुधार उच्चाधिकार समिति के सदस्य एवं प्रख्यात कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा ने आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि वर्ष 2000 से 2025 के बीच भारतीय किसानों को सामूहिक रूप से लगभग 110 लाख करोड़ रुपय का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

ओईसीडी की वार्षिक ‘प्रोड्यूसर सपोर्ट एस्टिमेट’ रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां कृषि क्षेत्र लगातार नीतिगत असंतुलन और मूल्य दबाव के कारण वित्तीय प्रतिकूलता में कार्य कर रहा है। उनके अनुसार, बीते दो दशकों में किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा और घरेलू मूल्य संरचना के बीच संतुलन की कमी का खामियाजा उठाना पड़ा है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अब तक 75 से अधिक समितियां कृषि संकट पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी नीतिगत बदलाव अपेक्षित हैं। सुप्रीम कोर्ट की समिति फिलहाल विभिन्न किसान संगठनों से सुझाव आमंत्रित कर रही है और प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी सिफारिशें तैयार कर कर्नाटक को सौंपेगी।

शर्मा ने केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के हिस्से में आई हल्की गिरावट पर भी चिंता जताई। उनके अनुसार, कुल बजट में कृषि का हिस्सा पिछले वर्ष के 3.15 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 3.04 प्रतिशत रह गया है, जो कृषि क्षेत्र की प्राथमिकता पर पुनर्विचार की आवश्यकता को दर्शाता है।

देविंदर शर्मा तर्क देते हैं कि 1970 में एक सरकारी कर्मचारी का वेतन जितना बढ़ा, या एक स्कूल टीचर की तनख्वाह में जितनी वृद्धि हुई, उसकी तुलना में किसान की उपज का मूल्य (MSP) नाममात्र बढ़ा है। अगर गेहूं की कीमत भी सरकारी कर्मचारियों के भत्तों की तरह बढ़ती, तो आज गेहूं शायद 8,000 रुपए प्रति क्विंटल होता!

यह भी पढ़े: IIT बॉम्बे ने विकसित की बिना रेशम कीटों को मारे धागा बनाने की तकनीक..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि समाचार Tagged With: Agricultural Crisis, Indian Farmers News, Loss to Farmers

WhatsApp कृषि जागृति चलो गांव की ओर

Latest Post

गेहूं बाजार में बड़ी हलचल: कनाडा में रिकॉर्ड पैदावार, भारत में गेहूं के MSP में भारी बढ़ोतरी..!

गेहूं बाजार में बड़ी हलचल: कनाडा में रिकॉर्ड पैदावार, भारत में गेहूं के MSP में भारी बढ़ोतरी..!

किसानों को एमएसपी के तहत 3.47 लाख करोड़ का भुगतान..!

किसानों को एमएसपी के तहत 3.47 लाख करोड़ का भुगतान..!

बीते 25 सालों में किसानों को 110 लाख करोड़ का नुकसान- देविंदर शर्मा

बीते 25 सालों में किसानों को 110 लाख करोड़ का नुकसान- देविंदर शर्मा

IIT बॉम्बे ने विकसित की बिना रेशम कीटों को मारे धागा बनाने की तकनीक..!

IIT बॉम्बे ने विकसित की बिना रेशम कीटों को मारे धागा बनाने की तकनीक..!

पटना में लगेंगे तीन 'अन्नपूर्णा' एटीएम, पीडीएस में पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा..!

पटना में लगेंगे तीन ‘अन्नपूर्णा’ एटीएम, पीडीएस में पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा..!

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल जनोपयोग व जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved