सब्जी की खेती से किसान सबसे ज्यादा मुनाफा कमा सकते है क्योंकि सब्जी का पौधा कम समय में ही तैयार हो जाते है। भारत में मौसम के अनुसार उगाई जाने वाली सब्जियां अधिक पैदावार देती है। यदि आप अक्टूबर माह में उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में सोच रहें हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर माह में किसान ठंड के मौसम में प्राप्त होने वाली सब्जियों को लगा सकते हैं। तो आइए जानते कौन सी सब्जियां आप अक्टूबर माह में लगा सकते है।
अक्टूबर माह में लगाई जाने वाली सब्जियां
ब्रोकली: भारत में ब्रोकली की खेती अक्टूबर के महीने में की जाती है। सर्दियों में इसकी मांग काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर किसान भाई ब्रोकली की खेती अपनाते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन फायदे का सौदा हो सकता है।
आलू की खेती: अक्टूबर के महीने में आलू की बुवाई शुरू हो जाती है। किसान इसकी खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है।
मटर की खेती: ठंडियों के मौसम में मटर की सब्जी काफी पसंद की जाती है, इसलिए अक्टूबर का महीना मटर की बुवाई के लिए काफी अच्छा होता है।
पालक: अक्टूबर के महीने में पालक की खेती कर सकते है। सर्दियों में इस सब्जी की मांग तेजी से बनी रहती है।
गाजर: गाजर की खेती भी अगर आप अक्टूबर में शुरू करते है तो अच्छा खासा पैसा कमा सकते है।
फूलगोभी की खेती: फूलगोभी की खेती सितंबर और अक्टूबर महीने में की जाती है। आप भी इससे पैसा कमा सकते है।
यह भी पढ़े: मूंगफली की ये पांच किस्में किसानों को कर सकती है मालामाल।
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर से। धन्यवाद