गाय की बहुत सी नस्लों को देखा होगा लेकिन आज हम बात करने वाले है ऐसी गाय की नस्ल के बारे में जिसकी हाइट सिर्फ दो से ढाई फुट है। जी हां यह गाय पुंगनुर है जिसे दुनिया की सबसे छोटी गाय माना गया है। पुंगनूर गाय की यह ब्रीड दक्षिण भारत में विकसित की गई है। इस गाय की खासियत की बात करें, तो यह सिर्फ पांच किलों चारे में प्रति दिन तीन लीटर तक दूध देती है। जानकारी के अनुसार भारतीय नस्ल की ये गाय एक प्राचीन नस्ल की है। जिसे ऋषि-मुनि भी पालते थे।
इसकी देखभाल आसानी से की जा सकती है। इसके पालने में ज्यादा खर्चा भी नहीं आता क्योंकि ये गाय ज्यादा चारा नहीं खाती है। लेकिन पुंगनूर गाय धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसके बचाव के लिए आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के एक वैध ने पुंगनूर गाय की नस्ल को बचाने के लिए ढाई फीट की पुंगनूर गाय को विकसित किया है। इन्होंने इस गाय को 14 साल की कड़ी मेहनत के बाद विकसित किया है।
जिसका नाम मिनिएचर पुंगनूर रखा है। पुंगनूर गाय को विलुप्त होने से बचाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने पुंगनूर गाय के संरक्षण के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, पुंगनूर गायों को प्रजनन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुंगनूर गाय एक विशिष्ट और आकर्षक गाय है। यह अपने छोटे आकार और औषधीय गुणों वाले दूध के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़े: भारत में पोल्ट्री फार्म के बारे में शिकायत कैसे करे, जानिए विस्तार से?
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद