लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धान की एमएसपी खरीद यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद से अयोध्या और लखनऊ संभाग में शुरू हो गई है। सरकार की तरफ से धान क्रय केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2023 से 24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। पूर्वी उप्र के 3,08,663 किसानों ने धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 2282 कृषकों से 13648 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। गत वर्ष इस अवधि में 332 किसानों से 1614 मीट्रिक टन खरीद की गई थी।
इन जिलों में शुरू हुई धान की खरीद
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार किसानों के हित में धान की आवक देखते हुए पूर्वी उप्र के लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या संभाग के जनपद सुल्तानपुर, अमेठी अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में धान की खरीद 20 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गई है।
जानिए कैसे होगा पंजीकरण
एमएसपी पर धान बेचने के लिए किसानों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ या मोबाइल एप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा। किसानों को अपने स्मार्ट फोन पर गूगल एप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कराने के अलावा जमीन के रकबे का सत्यापन भी करा सकेंगे। सरकार ने पंजीकरण से लेकर अन्य कामों में तकनीकी बाधा आने पर किसानों की मदद के लिए Toll Free Number 18001800150 जारी किया है। जो किसान संपर्क करना चाहते हैं वे कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: 7 देशों को गैर बासमती चावल 10 लाख टन से अधिक निर्यात करेगी भारत सरकार
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद