बाजार में उतार-चढ़ाव रोज होता रहता है। सीजन के अनुसार सभी मंडियों में खाद्य सामग्री की मांग रहती है। उसके अनुसार दामों में उतार-चढ़ाव भी होता है। कृषि जागृति के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ऐसी कई खाद्य सामग्री के बारे में बताएगें जिसकी स्थिति मार्केट में आज के मंडी भाव 27 अक्टूबर 2023 में क्या चल रही है।
जानें आज के मंडी भाव 27 अक्टूबर 2023 में क्या चल रही है इन खाद्य सामग्री की बाजर में स्थिति
आयात पड़ते ही अरहर और उड़द की दाल में तेजी आई है। वहीं मसूर तथा मूंग में गिरावट देखी गई।
गेहूं के भाव में तेजी आई है। माल की कमी के कारण इसके भाव में बढ़ोतरी हुई है। अभी 2900 से लेकर 2910 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
मक्का के दाम बढ़ने के कोई आसार है। अभी 2300 से 2260 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
बाजरे का भाव 2180 से 2190 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। दाम घटने के कोई आसार नहीं है।
देश में काबुली चना के दाम बढ़ने के आसार है। 124 से 126 रुपए प्रति किलो मिल रहे है।
राजमा में गिरावट की संभावना है। अभी 136 से 140 रुपए किलों मिल रहे है।
देसी चना के दाम में ज्यादा मंदी नहीं है। 6375 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
मटर के दामों में तेजी हो सकती है। क्योंकि इसकी आवक में कमी है। अभी दाम 5 400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
लालमिर्च में मजबूती बनी रहने के आसार है। अभी 300 से 1 हजार रुपए तक तेजी आई। 25500 रुपए प्रति क्विंटल है।
लौंग के दाम सुस्त है। 960 रुपए किलो है।
छोटी इलायची की बात करें तो 1632 रुपए किलो हो गई है।
कालीमिर्च 645 रुपए किलो चल रही है।
काजू के दाम में तेजी बनी रहेगी। 1 हजार रुपए किलो है।
सोयाबीन में तेजी नहीं आई है। सोयाबीन 4950 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
त्यौहारों के चलते देशी घी के दाम बढ़ गए है। 150 से 200 तक भाव में तेजी आई है।
यह भी पढ़े: प्याज की खुदरा कीमतों में आई जोरदार तेजी, जानिए आखिर क्यों?
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद