अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हर महीने की तरह एक नवंबर की शुरुआत में भी कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जो न केवल आपकी जेब पर असर डालेंगे, बल्कि ये बदलाव कई क्षेत्रों और रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ी चीजों में भी देखने को मिलेंगे। आपको इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यहां हम आपको एक नवंबर से होने जा रहे सभी बड़े बदलावों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
जीएसटी चालान अपलोड करना अनिवार्य: 100 करोड रुपए या फिर उससे ज्यादा कारोबार वालों के लिए एक नवंबर के बाद, 30 दिनों के अंदर ई चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना अनिवार्य है। सितंबर के महीने में इसके बारे में जीएसटी अथॉरिटी ने जानकारी दी थी। इसलिए जल्द ही चालान अपलोड कर दें, नहीं तो पेनल्टी लग सकती है।
लेनदेन शुल्क: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने बीते 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह 1 नवंबर 2023 से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाएगा। ये बदलाव एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ऑप्शंस पर लगाए जाएंगे। लेनदेन की लागत बढ़ाने से व्यापारियों इसमें भी विशेषकर खुदरा निवेशकों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
गैस सिलेंडर की कीमतें: हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में 1 नवंबर को भी तेल कंपनियों द्वारा LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जा सकते है।
ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव: भारतीय रेलवे देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है। पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है। अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी।
बिजली पर सब्सिडी मिलना हो जाएगी बंद: राजधानी दिल्ली के लोगों के 1 अक्टूबर से बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी। दरअसल अब दिल्ली के लोगों को महीने भर के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रशन कराना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ऐसे में जो भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं उनको अक्टूबर में बिजली सब्सिडी का फायदा नहीं मिल पाएगा।
लैपटॉप इंपोर्ट के नए नियम: 8741 कैटेगरी वाले लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट पर सरकार ने 30 अक्टूबर तक छूट दी थी, लेकिन अब 1 तारीख से क्या होगा? इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है 1 नवंबर से इंपोर्ट के लिए बनाए गए नए कानूनों को लागू किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: मूली की तीन उन्नत किस्मों से प्रति हेक्टेयर 350 क्विंटल तक होगी पैदावार, जानिए अन्य विशेषताएं।
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद