हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में खरीफ विपणन सीजन 2023 के दौरान धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है। अब तक प्रदेश में 46.47 लाख टन धान तथा 3.70 लाख टन बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। किसानों को फसल खरीद के लगभग 9,938 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें धान के किसानों को 9,209.69 करोड़ रुपए तथा बाजरे के किसानों को 7,28.91 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना शामिल हैं।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए 25 सितंबर से 15 नवंबर, 2023 तक की समयावधि निर्धारित की गई है। राज्य में खरीफ फसलों की खरीद के लिए धान के लिए 238, बाजरा के लिए 90 व मक्का के लिए 19 सहित कुल 347 मंडियां खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें बोरियां व खरीद से सम्बन्धित सभी प्रकार की सामाग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में सभी फसलों की खरीद के कार्य के निरक्षण हेतु वरिष्ट आई.ए.एस अधिकारियों तथा सभी जिला उपायुक्तों को अपने-अपने जिले में खरीद प्रक्रिया की निगरानी करने हेतु नियुक्त किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके व किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों से फसलों की खरीद का यह अभियान राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने में मदद मिल रही है।
यह भी पढ़े: सहकारिता के माध्यम से उन्नत और पारंपरिक बीजोत्पादन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे कृषि जागृति चलो गांव की ओर के व्हाट्सएप ग्रुप से। धन्यवाद