रबी फसलों की बुवाई का काम शुरू हो चुका है। कृषि विशेषज्ञ की मानें तो 15 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक का समय ही रबी फसलों की अगेती खेती करने के लिए अनुकूल रहता है। आज हम आपको ऐसी पांच फसलों की बुवाई के बारे में बताएंगे जिसकी खेती आप नवंबर में कर अच्छा मुनाफे के साथ पैदावार प्राप्त कर सकते है।
गेहूं: अगर आप गेहूं की अच्छी पैदावार प्राप्त करना चाहते है तो इसकी बुवाई 15 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर के बीच में कर दें। आपको बता दें कि भारत में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा को गेहूं का प्रमुख उत्पादक राज्य मानते हैं।
सरसों की खेती: सरसों रबी सीजन की प्रमुख दलहनी फसल तो है ही, साथ ही देशभर में इसकी मांग भी बड़े पैमाने पर होती है। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
आलू की खेती: भारत में इसकी डिमांड साल भर बनी रहती है, हालांकि इसका उत्पादन रबी सीजन में ही होता है। उत्तर प्रदेश, पंजाब. हरियाणा और मध्य प्रदेश में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। आप इसकी खेती भी जल्दी शुरू कर दें।
मटर की खेती: मटर की मांग देश में सालभर रहती है। भारत में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और उड़ीसा में मटर की खेती की जाती है।
चना की खेती: रबी सीजन की प्रमुख दलहनी फसलों में चना का नाम सबसे पहले आता है। भारत में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में चना की खेती की जाती है।
यह भी पढ़े: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की इन फूलों की खेती, अब कमाते है लाखों रुपए
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद