राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में एक घोड़ा काफी आकर्षण का केंद्र बन गया हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घोड़े की कीमत 7 करोड़ बताई जा रही हैं। घोड़े के मालिक युवराज जडेजा ने चार लोगों को घोड़े की सेवा में लगा रखा है। मारवाड़ी नस्ल के फ्रेजेंड घोड़े को बिसलेरी का पानी पिलाया जाता है और साथ ही दिन में 3 बार देसी गाय का 5 लीटर दूध दिया जाता हैं। घोड़े के मालिक युवराज जडेजा इस घोड़े को भगवान का रूप मानते हैं।
युवराज जडेजा ने बताया कि कई व्यापारी इस घोड़े को खरीदने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन युवराज इसे बेचना नहीं चाहते। युवराज ने आज तक किसी को भी फ्रेजेंड की सवारी नहीं करने दी हैं। फ्रेजेंड को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है। यह कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है और कई बार जीत हासिल कर चुका है। फ्रेजेंड की लंबाई करीब 64 इंच से भी ज्यादा है। इसका शरीर सुंदर और आकर्षक है।
फ्रेजेंड के मालिक युवराज जडेजा का कहना है कि वे उसे अपने बच्चे की तरह मानते हैं। वे उसे कभी भी नीलामी का हिस्सा नहीं बनाएंगे।आजकल दुनिया भर में घोड़ों की कीमतें बढ़ रही हैं। विशेष रूप से, भारतीय नस्लों के घोड़ों की मांग बढ़ रही है। इसका कारण यह है कि भारतीय नस्लों के घोड़े अपने अनुकूलनशीलता, शक्ति और तेज गति के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़े: सरसों की फसल में लगने वाले इन कीटों पर ऐसे करे नियंत्रण
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद