नमस्कार किसान भाइयों, गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती करने लिए जुताई-बुवाई एवं उर्वरक में आने वाला कुछ खर्ज कितना होता हैं हम कृषि जागृति के इस पोस्ट में विस्तार से जानकारी बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं। गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती के लिए जुताई-बुवाई के लिए आपको एक दो चरणों का पालन करना होता हैं। इन दो चरणों पालन कर आप गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती के लिए जुताई-बुवाई-उर्वरक में लगने वाला कुछ खर्च नीचे दिए गए हैं।
पहले चरण में: गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती करने के लिए आपको सबसे पहले अपने खेत की दो बार जुताई करनी होती है, फिर उसके बाद मिट्टी को उपचारित किया जाता हैं। मिट्टी उपचारित करने के लिए आपको प्रति एकड़ खेत के लिए 25 किलोग्राम नाइट्रोजन, 15 किलोग्राम डीएपी, 10 किलोग्राम जाइम की आवश्यकता होती हैं। लेकिन इन पोषक तत्वों कि आपूर्ति के लिए आप इन जैविक खादों का उपयोग कर सकते हैं। 100 से 150 किलोग्राम 12 माह पुरानी सड़ी हुई गोबर की खाद/वर्मी कंपोस्ट/ केचुआ खाद/राख या भूभुरी मिट्टी के साथ 10 किलोग्राम जी-सी पावर/ 4 किलोग्राम जी-वैम यानी माइक्रोराईजा/500 मिली जी-बायो फॉस्फेट एडवांस का मिश्रण तैयार करें किसी छायादार स्थान पर और 24 घंटे के बाद खेत में छिड़काव कर खेत की दो बार जुताई करें।
दूसरे चरण में: गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती में आप दूसरे चरण में सबसे पहले उच्च गुणवत्ता के बीच प्राप्त करें, फिर इस बीज को आप उपचारित करें। बीज को आप दो तरीकों से उपचार कर सकते हैं पहल पानी के साथ दूसरा बगैर पानी के, लेकिन आप गेहूं के बीज को बगैर पानी के उपचारित करेंगे। इसके लिए आपको प्रति किलोग्राम गेहूं के बीज को 10 एम.एल जी-बायो फॉस्फेट एडवांस से उपचार कर 30 मिनट तक किसी छायादार स्थान पर सुखा कर मुख्य खेत में बुवाई करनी चाहिए। गेहूं की प्रति एकड़ जैविक खेती के लिए जुताई-बुवाई एवं उर्वरक पर आने वाला कुल खर्च 5000 रुपए हैं।
यह भी पढ़े: मक्के की फसल में फॉल आर्मिवर्म किट तेजी से फैल रहा है तो कैसे करें नियंत्रण, जैविक विधि से?
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद