बागवानी और नगदी फसलों की खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है क्योंकि इस खेती से किसान को कम लागत में दोगुना मुनाफा होता है। आज हम एक ऐसे किसान के बारे में बात करेंगे जिन्होनें धनिया की जैविक खेती कर सफलता हासिल की है। जी हां उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले शोभनाथ ने धनिए की जैविक खेती से ही लाखों का मुनाफा प्राप्त किया है। धनिया का दाम बाजार में 200 से 300 रुपए किलोग्राम तक पहुंच जाता है। कभी कभी किसानों को भी 100 रुपए किलोग्राम तक का भाव भी मिलता है।
कृषि विज्ञान केंद्र की मिली मदद
शोभनाथ बताते है कि पिछले 20 सालों से खेती का काम कर रहे हैं। उन्होंने जब वर्ष 2015 से सिर्फ धनिया की जैविक खेती करना शुरु की तब उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मदद से उनकी खेती और ज्यादा बेहतर और लाभकारी बन गई। आपको बता दें कि शोभनाथ ने धनिया की खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल किया हैं। इसके लिए वह खुद घर पर ही गोबर के खाद के अलावा नीम के बीज से तैयार खाद का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनकी फसल की बाजार में अच्छी मांग रहती है।
इतना हुआ मुनाफा
शोभनाथ हर साल सिर्फ धनिया की जैविक खेती से ही 10 से 12 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं। वह बताते हैं कि शुरुआत में बाजार में भाव मिलने के कारण उनकी फसल खराब हो जाती थी फिर उन्होंने घर पर ही कोल्ड स्टोरज की व्यवस्था की और इससे धनिया की कटाई के बाद यह कई दिनों तक आराम से स्टोर करके रखते है और उन्हें अच्छी कीमत मिलती है।
यह भी पढ़े: टमाटर की जैविक खेती से कुछ ही दिनों में बन सकते हैं लखपति, जानिए कैसे?
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद