केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सहयोग से आसियान में भारतीय मिशन 22 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक आसियान-भारत के पोषक अनाज महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। महोत्सव का उद्घाटन सत्र इंडोनेशिया के दक्षिण जकार्ता के एक प्रमुख खरीदारी स्थल कोटा कासाब्लांका मॉल में हुआ। आसियान सदस्य देशों यानी ब्रिनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम के बीज पोषक अनाज और पोषक अनाज आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और बाजार विकसित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रदर्शनी में पांच भारतीय एफसीओ अर्थात सिटी ब्लॉक एफपीसी, जेवार्गी तालुक मिलिट्स एचपीसी, भूमित्रजलालपुर, वाम एग्रो, और लांबासिंगी ट्राइबल प्रोडक्ट्स एचपीसी, और दो स्टार्ट-अप अर्थात तारु नेचूरल्स और सत्व मिलेटस एंड फूड प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे, जो मिलेट कुकीज, नमकीन, खाखरा, केक जैसे अनूठे पोषक अनाज युक्त उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण 23 नवंबर से 26 नवंबर तक लाइव कुकिंग कार्यशाला होगी, जहां भारत और इंडोनेशिया के सेलिब्रिटी शेफ पोषक अनाजों की पाक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे और प्रतिदिन फोक्सटेल मिलेट ताबौलेह, मिश्रित मिलेट मठरी कैनोपी, मीलेट रिसोट्टो बाजरा दही चावल, रागी ब्राउनी और कुकीज जैसे व्यंजन पेश करेंगे।
पांच दिवसीय उत्सव पोषक अनाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने में योगदान देगा। यह 7 सितंबर 2023 को इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान भारत शिकर सम्मेलन में अंगीकृत संकटों की प्रतिक्रिया में खाद्य सुरक्षा और पोषण को मजबूत करने पर आसियान भारत संयुक्त नेताओं के कार्यावक्तव्य की दिशा में भी एक कदम है।
यह भी पढ़े: किसानों को खतौनी दिखाने पर अब मिल रहा है खाद, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद