हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहां कि फतेहाबाद जिले में एग्रेड धान की खरीद 25 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति प्रदान की गई है, ताकि सभी किसान अपनी फसल की बिक्री कर सके। दुष्यंत चौटाला सरकारी अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहां कि फतेहाबाद जिले के सभी 7 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद 25 नवंबर तक जारी रहेगी। इनमें फतेहाबाद, रतिया, लाम्बा, अयाल्की, जाखल, टोहाना व धारसूल केंद्र शामिल हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहां कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से धान खरीद की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी खरीद केंद्रों पर तुरंत प्रभाव से किसानों की ए ग्रेड धान की फसल खरीदना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने कहां कि केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर एक और अहम निर्णय लिया है।
जिससे फतेहाबाद के किसानों को धान बिक्री करने का पूरा समय मिल सके। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे 25 नवंबर तक बड़े पैमाने पर खरीद केंद्रों पर अपनी धान ए ग्रेड खरीद बेचे। धान की खरीद का मूल्य 1,940 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को धान बेचते समय अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और धान की फसल की रसीद साथ लानी होगी। फतेहाबाद जिले के किसानों के लिए यह एक राहत की खबर है। इस निर्णय से उन्हें अपनी धान की फसल बेचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
यह भी पढ़े: पराली जलाने पर किसानों से भारी मात्रा में जुर्माना वसूल रही है इस राज्य की सरकार
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद