कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण यानी एपीडा ने 23 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय काजू दिवस बांग्लादेश, कत्तर, मलेशिया और अमेरिका में काजू निर्यात की शुरुआत की बांग्लादेश को ओडिशा से काजू की अब तक की पहली खेप प्राप्त होगी। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहां, हमारे समर्पित किसानों ने काजू के बढ़ते उत्पादन में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने न केवल वैश्विक बाजार में प्रमुख देशों के रूप में भी स्थापित किया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के प्रमुख काजू उत्पादक राज्य हैं। भारत 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ काजू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। कोटे डी आइवर विश्व में काजू निर्यात में सबसे शीर्ष स्थान पर है। भारत प्रमुख रूप से अरब अमीरात, निदरलैंड, जापान और सऊदी अरब को अपने काजू का निर्यात करता है।
साथ ही एपीडा जापान, सऊदी अरब, ब्रिटेन, स्पेन, कुवैत, कतर, अमेरिका और यूरोपियन देशों आदि के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काजू के लिए नए बाजारों की खोज करने की दिशा में काम कर रहा है। इस निर्यात से भारत के काजू उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह भारत के किसानों और उद्यमियों के लिए आय के नए स्रोत पैदा करेगा और भारत के व्यापार और आर्थिक विकास में योगदान देगा।
यह भी पढ़े: किसानों से जैविक खेती कराने के लिए इस राज्य में जल्द शुरू होगी गोबर खरीद योजना
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद