• Home
  • पशुपालन
  • कृषि जागृति
  • कृषि समाचार
  • कृषि तकनीक
  • कृषि उपकरण
  • सरकारी योजनाएं
  • कृषि जागृति संदेश
  • गैलवे कृषम फार्मिंग

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

Agri Care & Organic Farming | Agriculture & Farming

Home » आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें..!

आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें..!

22/02/2026 by krishijagriti5

आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें..!

आलू की बंपर पैदावार के लिए खरपतवार नियंत्रण करना बहुत ज़रूरी है। खरपतवार, आलू की फसल का पोषण और पानी चुरा लेते हैं, जिससे पैदावार में भारी कमी आती है। आज के इस लेख में हम आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण के सबसे असरदार तरीकों पर चर्चा करेंगे। आलू की फसल में सकरी पत्तियों के साथ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार भी पाए जाते हैं। लेकिन सकरी पत्तियों की तुलना में चौड़ी पत्तियों वाले खरपतवार अधिक होते हैं।

अगर आप आलू की खेती कर रहे हैं तो आपकी खेत में बथुआ, मोथा, सेंजी, वन सोया, हिरण खुरी, बन प्याजी, बन गेहूं, जंगली जई, चौलाई, कृष्ण नील, मकोय, दूब घास, पत्थरचट्टा, कासनी, अंकरी, आदि खरपतवारों की समस्या ज्यादा होती है। समय रहते अगर इन्हे नष्ट नहीं किया गया तो फसलों की पैदावार एवं गुणवत्ता में भारी कमी आ सकती है।

आलू के खेत में खरपतवार पर नियंत्रण के लिए कुछ समय के अंतराल पर निराई-गुड़ाई करते रहें। आलू की बुवाई के 20 से 30 दिन बाद और फिर 40 से 50 दिन बाद हल्की निराई-गुड़ाई करने से खरपतवारों को आसानी से हटाया जा सकता है। यह मिट्टी को हवादार बनाने में भी मदद करता है।

आलू की फसल पर मिट्टी चढ़ाने से भी छोटे-मोटे खरपतवार दब जाते हैं और उनका जमाव कम हो जाता है। आलू की फसल में खरपतवारों पर तेजी से और प्रभावी नियंत्रण के लिए किसान भाई आमतौर पर रासायनिक नियंत्रण यानी खरपतवारनाशक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका प्रयोग सही समय और सही तरीके से करना चाहिए।

ध्यान रहे खरपतवारनाशक का प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आलू के खेत में पर्याप्त मात्रा में नमी हो। नमी की कमी होने पर खरपतवारनाशक का असर कम हो सकता है। पहले समय पर निराई-गुड़ाई करके ही खरपतवार नियंत्रण करने का प्रयास करें और जरूरत पड़ने पर ही खरपतवारनाशक का उपयोग करें।

यह भी पढ़े: आलू के बड़े बीज व कन्दो को काटने का सही तरीका एवं सावधानियां..!

जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए जुड़े कृषि जागृति चलो गांव की ओर से या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए WhatsApp करें।

Filed Under: कृषि जागृति संदेश Tagged With: Herbicides For Potato, Potato Crop Management, Potato Farming, Smart Farming India, Weed Control

WhatsApp व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें..!

Latest Post

बफर स्टॉक से 3 गुना ज्यादा देश के गोदामों में अनाज भंडार, क्या गिरेंगे गेहूं और चावल के दाम

बफर स्टॉक से 3 गुना ज्यादा देश के गोदामों में अनाज भंडार, क्या गिरेंगे गेहूं और चावल के दाम

58 लाख हेक्टेयर के पार पहुंचा जायद फसलों की बुआई का रकबा, धान और दलहन ने तोड़े रिकॉर्ड

58 लाख हेक्टेयर के पार पहुंचा जायद फसलों की बुआई का रकबा, धान और दलहन ने तोड़े रिकॉर्ड

खरीफ सीजन के लिए सरकार ने जारी किया 25 लाख टन यूरिया आयात के लिए ग्लोबल टेंडर

खरीफ सीजन के लिए सरकार ने जारी किया 25 लाख टन यूरिया आयात के लिए ग्लोबल टेंडर

चावल की कीमतों पर फिलीपींस में महंगाई का रिकॉर्ड, क्या भारत में भी कम होगा उत्पादन

चावल की कीमतों पर फिलीपींस में महंगाई का रिकॉर्ड, क्या भारत में भी कम होगा उत्पादन

भारतीय अनाज बाजार में बेमौसम बारिश से गेहूं पर संकट, तो बांग्लादेश के साथ बड़े निर्यात की तैयारी

भारतीय अनाज बाजार में बेमौसम बारिश से गेहूं पर संकट, तो बांग्लादेश के साथ बड़े निर्यात की तैयारी

कृषि जागृति-Krishi Jagriti

कृषि जागृति-Krishi Jagriti का मुख्य उद्देश्य केवल किसानों के जीवन सुधार हेतु स्वास्थ्य सामग्री, कृषि लेख, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियों का प्रसारण करना हैं। इसके अलावा किसी को अपनी जैविक उत्पाद या लेख प्रचार करवानी हैं, तो संपर्क कर सकते हैं। WhatsApp पर।

Follow Us

Leran More

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions

Search

Copyright © 2026 कृषि जागृति-Krishi Jagriti All Right Reserved