पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने की कीमत में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने कहां कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने का भाव बढ़ाकर 391 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है और यह देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में ज्यादा है। पंजाब सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब में 11 रुपए को शगुन माना जाता है और सरकार ने किसानों को यह तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री मान सिंह ने किसानों के साथ हालिया बैठक के दौरान उनसे जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए किसानों ने कहां कि गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी बहुत कम है और पंजाब सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है। गौरतलब है कि पंजाब के गन्ना उत्पादक किसानों ने हाल ही में गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
पंजाब में गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी से किसानों को राहत मिली है। हालांकि, कुछ किसान संगठनों ने इस बढ़ोतरी को पर्याप्त नहीं बताया है। उनका कहना है कि गन्ने की लागत बढ़ रही है, इसलिए कीमत में और बढ़ोतरी की जरूरत है। पंजाब में गन्ना की खेती सबसे ज्यादा होती है। पंजाब में गन्ने की खेती के लिए लगभग 9 लाख हेक्टेयर भूमि का उपयोग किया जाता है। पंजाब में गन्ने की खेती से लगभग 3.5 लाख किसान जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़े: सड़क पर आलू फेंकने को मजबूर हुए किसान, थोक भाव में आई 30 फीसदी की गिरावट
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद