जयपुर राजस्थान के किसानों को मूंगफली की नई किस्म खेतों में बुवाई के लिए मिलेगी। राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के वैज्ञानिकों ने मूंगफली की नई किस्म को राज मूंगफली-4 को आरजी-638 नाम दिया है। गौरतलब है कि मूंगफली की इस नई किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने अधिसूचित कर दिया है। संस्थान के निदेशक डॉ एएम बालोदा ने बताया कि मूंगफली की नई किस्म का लाभ प्रदेश के साथ-साथ दूसरे मुंगफली उत्पादक राज्यों के किसानों को भी मिलेगा। नई किस्म में तेल की मात्रा ज्यादा होने से किसानों को बाजार मूल्य अच्छा मिलेगा।
कम समय में पक कर हो जायेगी तैयार
प्रचलित मूंगफली किस्म को पककर तैयार होने में पांच माह अथवा 140 दिन लगते हैं। सिंचाई पानी भी ज्यादा जरूरत पड़ती है। नई किस्म 120 से 122 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसे प्रचलन वाली किस्मों के मुकाबले कम सिंचाई की आवश्यकता रहती हैं।
यहां के किसानों को होगा इस किस्म से लाभ
उन्होंने बताया कि मूंगफली की नई किस्म खरीफ सीजन के दौरान समय पर बुवाई के लिए उपयुक्त पाया गया है। यह किस्म राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लिए अधिसूचित हुई है। यह अद्धविस्तारी किस्म है। इसकी औसत उपज 35 से 40 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। यह किस्म रेतीली और दोमट सिंचित क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। इसकी गुली मध्यम आकार की होती है। इस किस्म के फलियों में दानों का अनुपात अधिक (74 प्रतिशत) और 100 दानों का औसत वजन 56 ग्राम होता है।
इसमें तेल की मात्रा भी अच्छी (49 प्रतिशत) होती है। यह किस्म मुख्य रोग व किट के प्रति काफी हद तक प्रतिरोधी क्षमता रखती है। रारी द्वारा विकसित मूंगफली की नई किस्म राज मूंगफली-4 को आई.सी.आर, नई दिल्ली ने अधिसूचित कर दिया है। इस किस्म को जयपुर कृषि खंड पीओपी में भी शामिल किया जा चुका है। विश्वविद्यालय आगामी खरीफ से इस किस्म का बीज किसानों को उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़े: गेहूं की इन तीन किस्मों की जबरदस्त मांग, प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल देती है उपज
जागरूक रहिए व नुकसान से बचिए और अन्य लोगों के जागरूकता के लिए साझा करें एवं कृषि जागृति, स्वास्थ्य सामग्री, सरकारी योजनाएं, कृषि तकनीक, व्यवसायिक एवं जैविक खेती संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए कृषि जागृति चलो गांव की ओर के WhatsApp Group से जुड़े रहे या कृषि संबंधित किसी भी समस्या के जैविक समाधान के लिए हमे WhatsApp करें। धन्यवाद